×

कैबिनेट मंत्री का निधन, देश में शोक की लहर, PM मोदी समेत दिग्गजों ने जताया शोक

राजस्थान कांग्रेस को भंवरलाल मेघवाल के निधन से बड़ा झटका लगा है। उनके निधन के बाद कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है। भंवरलाल के निधन पर दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है।

Newstrack
Published on: 16 Nov 2020 3:27 PM GMT
कैबिनेट मंत्री का निधन, देश में शोक की लहर, PM मोदी समेत दिग्गजों ने जताया शोक
X
कैबिनेट मंत्री भंवरलाल लंबे समय से बीमार थे और वेंटिलेटर पर ही उनका इलाज हो रहा था। भंवरलाल मेघवाल का निधन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ।

जयपुर: राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भंवरलाल मेघवाल का सोमवार को निधन हो गया। कैबिनेट मंत्री भंवरलाल लंबे समय से बीमार थे और वेंटिलेटर पर ही उनका इलाज हो रहा था। भंवरलाल मेघवाल का निधन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ।

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही में उनकी बेटी बनारसी देवी का भी निधन हो गया था। वह भी कांग्रेस की नेता थीं। राजस्थान कांग्रेस को भंवरलाल मेघवाल के निधन से बड़ा झटका लगा है। उनके निधन के बाद कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है। भंवरलाल के निधन पर दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है।

भंवरलाल मेघवाल एक बड़े दलित नेता थे। वह चूरु जिले के सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। मेघवाल राजस्थान की गहलोत सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे थे। भंवरलाल मेघवाल के निधन के बाद प्रदेश कांग्रेस ने कल होने वाली बड़ी बैठक रद्द कर दी है। इसके साथ ही मंगलवार को पूरे राजस्थान में राजकीय शोक की घोषणा की गई है। बुधवार देर रात ब्रेन स्ट्रोक के बाद मेघवाल को मेदांता में एडमिट कराया गया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार मेघवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे थे।

ये भी पढ़ें...गोमती तट पर नहीं होंगे छठ पूजा के सांस्कृतिक आयोजन, कोरोना ने लगाया ग्रहण



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भंवरलाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राजस्थान के कैबिनेट मंत्री, मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में, उनके परिवार और समर्थकों को मेरी संवेदना।



कैबिनेट मंत्री मेघवाल के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताया है। राजस्थान में अब विधानसभा की 2 सीटें खाली हो गई हैं। इससे पहले भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा विधायक कैलाश त्रिवेदी की कोरोना से मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें...पुलिस ने FIR के बदले मांगे 5000 रुपए, पीड़िता से कराया ऐसा, जानकर हो जाएंगे दंग



सतीश पूनिया ने जताया शोक

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मेघवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्य की राजनीति में एक युग का अवसान है। वे राज्य के वंचितों के लिए संबल और स्वाभिमान के प्रतीक थे। मेरे प्रति उनका स्नेह अद्भुत था। भंवरलाल मेघवाल हमेशा हौसला अफजाई करते थे, वे हमेशा स्मृतियों में रहेंगे। इसके अलावा अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने भी शोक जताया है।

ये भी पढ़ें...हिल उठे दुश्मन देश: दूसरे युद्धाभ्यास की कल से होगी शुरूआत, दिखाएंगे अपना दम

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत दूसरे नेताओं ने भी कैबिनेट मंत्री मेघवाल के निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस ने राजकीय शोक के मद्देनजर मंगलवार को प्रस्तावित 'निकाय एवं पंचायत चुनाव कार्यशाला' स्थगित कर दी है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story