×

राजस्थान: कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, CM और डिप्टी CM को बताया दोषी

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है कि किसान पर करीब सवा लाख रुपये का कर्ज था। किसान ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया है

Dharmendra kumar
Published on: 25 Jun 2019 10:54 AM GMT
राजस्थान: कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, CM और डिप्टी CM को बताया दोषी
X

जयपुर: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है कि किसान पर करीब सवा लाख रुपये का कर्ज था। किसान ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया है और राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को जिम्मेदार ठहराया है।

सोशल मीडिया पर किसान का वीडियो वायरल हो रहा है। इस बीच पूरे मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। किसान को उम्मीद थी कि राज्य सरकार अपने वादे के मुताबिक कर्ज माफ कर देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बढ़ते हुए दबाव के बोझ में उसने अपनी जान दे दी।

यह भी पढ़ें...दिग्विजय ने PM मोदी पर कसा तंज, बोले- मोदी सरकार में बढ़े आतंकी हमले

बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरा राहुल गांधी और उनकी पार्टी कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था। अब किसान की मौत के बाद सियासत गर्म हो गई। यह मामला लोकसभा अध्यक्ष के पास पहुंच गया है। गंगानगर के सांसद ने इस मसले को ओम बिड़ला के सामने उठाया है।

उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने किसान की खुदकुशी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'हम मामले की जांच कर रहे हैं। किसान की खुदकुशी दुखद है। अब तक मुझे जो भी जानकारी मिली है, उसके मुताबिक किसान पर शायद कर्ज नहीं था। राजस्थान सरकार प्रदेश के किसानों के बेहतर भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।'

यह भी पढ़ें...जागते रहो! चैन से सो रहे हैं तो जाग जाईये, यूपी पुलिस का ये सायरन सोने नहीं देगा

श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर क्षेत्र के ठाकरी गांव में सोहनलाल मेघवाल नामक किसान ने रविवार दोपहर जहर खाकर खुदकुशी की। 45 साल के सोहनलाल पर बैंक की तरफ से कर्ज चुकाने का दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन वह इस दबाव को झेल नहीं पाया।

जहर खाने से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी डाला और कहा कि आप सभी को मेरा आखिरी राम-राम। 45 वर्षीय किसान सोहनलाल ने गहलोत सरकार पर आरोप लगाया कि उसने चुनाव के समय किया गया कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं किया। सोहनलाल ने कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहे हैं और मेरे घर-परिवार का ध्यान रखना।

यह भी पढ़ें...हाथों में पिया के नाम की मेंहदी, कुछ ऐसी नजर आई लोकसभा में शपथ के दौरान नुसरत

रविवार को सोहन लाल का लाइव वीडियो देखकर कई लोगों को शक हुआ कि वह आत्महत्या कर सकते हैं। कुछ लोग उन्हें बचाने के लिए उनके घर की ओर भागे। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सोहन लाल ने वीडियो बनाने से पहले ही कथित रूप से जहर खा लिया था, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story