×

पत्नी ने चखाया मजा: प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया पति, तो महिला ने किया ये हाल

राजस्थान के बारां जिले से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक पत्नी अपने पति और उसकी प्रेमिका की धुनाई करते हुए नजर आ रही है।

Shreya
Published on: 18 Jun 2020 8:46 AM GMT
पत्नी ने चखाया मजा: प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया पति, तो महिला ने किया ये हाल
X

बारां: राजस्थान के बारां जिले से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक पत्नी अपने पति और उसकी प्रेमिका की धुनाई करते हुए नजर आ रही है। दरअसल, पति ने दो बेटियां होने के बाद पत्नी को छोड़ दिया और अपनी प्रेमिका के पास जाकर रहने लगा।

पति और प्रेमिका की जमकर की धुनाई

पत्नी एक साल तक न्याय के लिए भटकती रही। जब न्याय नहीं मिला तो वह अपने पति के घर पहुंची। पति को प्रेमिका के साथ देख पत्नी ने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही उसकी प्रेमिका की भी जमकर धुनाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Gold पर चीनी संकट: भाव पर पड़ा इसका असर, रेट में हुआ बड़ा बदलाव

पति को प्रेमिका के साथ पकड़ा रंगे हाथों

राजस्थान के बारां में पत्नी ने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ा तो उनकी जमकर धुलाई कर डाली। महिला का पति बारां के अटरू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कंपाउंडर है। जो दो बेटियां होने के बाद पत्नी को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने लगा। लेकिन ऐसा करना उसके लिए महंगा पड़ गया।

प्रेमिका को पीटता देख भागने लगा पति

बुधवार को पत्नी अपने घरवालों के साथ पति के घर पहुंची। घर का दरवाजा खोलते हुए जब पति के घर से उसकी प्रेमिका निकली तो महिला का पारा चढ़ गया और उसने अपना आपा खो दिया। जिसके बाद पत्नी ने जमकर प्रेमिका की धुनाई की। प्रेमिका को पीटता देख पति ऊपर छप पर भागने लगा। जिस पर पत्नी ने पति को भी पकड़कर उसकी पिटाई की।

यह भी पढ़ें: शहादत को सलाम: घाटी में देश के लिए दी जान, शहीदों को दी गई अंतिम विदाई

बेटियों के बाद पत्नी को छोड़ा

पीड़ित पत्नी की शादी साल 2006 में हुई थी। जिसके बाद उसने दो बच्ची को जन्म दिया। बेटियों के जन्म के बाद पति ने महिला को छोड़ दिया और नाकोड कॉलोनी में प्रेमिका के साथ रहने लगा।

बीते एक साल से पीड़िता पत्नी न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही थी। जिसके बाद पत्नी ने परेशान होकर बुधवार को हिम्मत दिखाते हुए अपने पति और उसकी प्रेमिका की जमकर धुनाई की। जिसका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: ऐसे हुई हिंसक झड़प: जवानों की मौत का कारण था ये हथियार, चीनी थे पूरी तैयारी में

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story