×

ऐसा खौफनाक मंदिर: डरे के साए में लोग, शाम होते ही बन जा रहे पत्थर

कला-संस्कृति और विरासत की खूबियों से भरे राजस्थान में कई ऐसे राज हैं, जो वैज्ञानिकों के लिए चुनौती बनकर रह गए हैं। इनके बारे में जानकर बड़े-बड़े खलीफाओं के पसीने छूट जाते हैं। इसी कड़ी में है राजस्थान का किराडू मंदिर।

Vidushi Mishra
Published on: 1 Jan 2021 1:04 PM GMT
ऐसा खौफनाक मंदिर: डरे के साए में लोग, शाम होते ही बन जा रहे पत्थर
X
रहस्यों से भरे इस किराडू मंदिर के बारे में प्रचलित है कि हर दिन शाम ढलने के बाद यहां गलती से भी अगर कोई रुक जाता है तो वो हमेशा के लिए पत्थर का बन जाता है।

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में ऐसी कई रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके रहस्य ने 21वीं सदी में लोगों को हैरान करके रख दिया है। कला-संस्कृति और विरासत की खूबियों से भरे राजस्थान में कई ऐसे राज हैं, जो वैज्ञानिकों के लिए चुनौती बनकर रह गए हैं। इनके बारे में जानकर बड़े-बड़े खलीफाओं के पसीने छूट जाते हैं। इसी कड़ी में है राजस्थान का किराडू मंदिर। जो कि रहस्यों की गांठ से पिरोया हुआ है। इस मंदिर के रहस्य से आज तक कोई पार नहीं पा पाया।

ये भी पढ़ें... पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों पर आक्रमण, अब भारत ने उठाया ऐसा कठोर कदम

खौफनाक रहस्य

रहस्यों से भरे इस किराडू मंदिर के बारे में प्रचलित है कि हर दिन शाम ढलने के बाद यहां गलती से भी अगर कोई रुक जाता है तो वो हमेशा के लिए पत्थर का बन जाता है। ये मंदिर राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित है।

राजस्थान के किराडू मंदिर को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं, लेकिन शाम ढलने से पहले ही यहां से चले जाते हैं। क्योंकि इसके पीछे एक बेहद खौफनाक वजह है।

Kiradu Temple फोटो- सोशल मीडिया

बताया जाता है कि इस मंदिर की मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सूरज ढलने के बाद इस मंदिर में रुकता है, वह हमेशा के लिए पत्थर का बन जाता है। जिसकी वजह से इस खौफनाक रहस्य (Kiradu Temple Mystery) को सुनकर यहां कोई भी शाम ढलने के बाद नहीं ठहरता है।

ये भी पढ़ें...हिन्दू मंदिर में तोड़फोड़: पाकिस्तान में शुरू हुआ बवाल, सुप्रीम कोर्ट का तगड़ा एक्शन

मंदिर से वापस नहीं लौटा

Kiradu Temple फोटो-सोशल मीडिया

बाड़मेर के इस मंदिर के पीछे मान्यता है कि इस खौफनाक रहस्य के पीछे एक साधु का श्राप (Kiradu Temple Curse) है। यहां के लोगों का कहना है कि आज तक कोई भी व्यक्ति शाम ढलने के बाद इस मंदिर से वापस नहीं लौटा है।

रहस्यों से भरा ये मंदिर बेहद खूबसूरत है और खंडहरों के बीच स्थित है। यहां पर लोग पिकनिक मनाने जाते हैं। हालांकि इस रहस्यमयी मंदिर के नाम से लोगों में खौफ है। लोग इसके नाम से कांपते तक हैं और शाम होने से पहले ही मंदिर परिसर से निकल जाते हैं।

खौफनाक रहस्य से भरे इस मंदिर की खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इस वजह से यहां दिन में लोगों का मेला लगा रहता है। लेकिन शाम होने से पहले ही लोग हर हाल में मंदिर से वापस लौट जाते हैं।

ये भी पढ़ें...अद्भुत: महाकाल मंदिर ने नीचे प्राचीन मंदिर, पुरातत्व विभाग की टीम का बड़ा खुलासा

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story