×

पूर्व नौसेना अधिकारी की पिटाई: राजनाथ सिंह ने की मदन से बात, कही ये बड़ी बात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रिटायर्ड नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से बात की। उनपर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था। पूर्व सैनिक पर इस तरह का हमला बिल्कुल स्वीकार नहीं है।

Newstrack
Published on: 12 Sep 2020 1:31 PM GMT
पूर्व नौसेना अधिकारी की पिटाई: राजनाथ सिंह ने की मदन से बात, कही ये बड़ी बात
X
राजनाथ सिंह ने कहा कि रिटायर्ड नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से बात की। उनपर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था। पूर्व सैनिक पर इस तरह का हमला बिल्कुल स्वीकार नहीं है।

मुंबई: मुंबई में पूर्व नौसेना अधिकारी की पिटाई का मामला अब गरम हो गया है। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना वाले कार्टून को व्हट्सएप पर फॉरवर्ड करने पर नौसेना के पूर्व अधिकारी की पिटाई की है। अब इस मामले पर महाराष्ट्र में राजनीति शुरू हो गई।

महाराष्ट्र में विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इस मामले को लेकर उद्धव सरकार पर हमलावार है। प्रदेश में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को राज्य सरकार पर इस मामले को लेकर निशाना साधा है, तो वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व नौसेना अधिकारी से बातचीत की और इस तरह के हमलों को अस्वीकार्य बताया।

गौरतलब है कि शुक्रवार को शिवसैनिकों ने पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा पर जानलेवा हमला बोल दिया था। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद मामले को गरमाता देख पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन शनिवार को आरोपियों को जमानत मिल गई।

यह भी पढ़ें...फिर चर्चा में आएं भाजपा विधायक देवमणि दुबे, गृहमंत्री से की CBI जांच की मांग

आरोपियों को जमानत के मिलने के बाद पीड़ित पूर्व नौसेना अधिकारी की बेटी ने मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। पूर्व नौसेना अधिकारी की बेटी के साथ इस प्रदशर्न में बीजेपी के नेता भी शामिल थे। इस दौरान लोगों ने गैर-जमानती अपराधों के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह बहुत ही गलत और 'स्टेट स्पॉन्सर्ड टेरर' वाली स्थिति है। मैंने अपने ट्वीट से उद्धव जी का ध्यान गुंडाराज की ओर आकर्षित किया है। 10 मिनट में छह आरोपियों को छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें...मॉडलिंग बनी मौत: रोका तो महिला ने दे दी जान, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Rajnath Singh Talks to Retired Naval Officer Madan Sharma

राजनाथ सिंह बोले- ऐसा हमला बिल्कुल स्वीकार्य नहीं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रिटायर्ड नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से बात की। उनपर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था। पूर्व सैनिक पर इस तरह का हमला बिल्कुल स्वीकार नहीं है। मैं कामना करता हूं कि मदन जी जल्द ठीक हो जाएं।

यह है पूरा मामला

मुंबई में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना वाले कार्टून को व्हट्सएप पर फॉरवर्ड करने को लेकर शिवसैनिकों ने पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा पर शुक्रवार को जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को समता नगर पुलिस स्टेशन से जमानत दे दी गई।

यह भी पढ़ें...कमलनाथ और दिग्विजय को शिवराज और सिंधिया ने जमकर कोसा, जानें पूरा मामला

सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा ने कहा कि 'हमारे देश में, हर व्यक्ति को अपनी अभिव्यक्ति जाहिर करने की स्वतंत्रता है और व्हाट्सएप लोगों से जुड़े रहने और जानकारी शेयर करने का एक माध्यम है। सरकार को संदेश के स्रोत की पहचान करने के लिए उपाय करना चाहिए, जहां से यह उत्पन्न होता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story