×

राम रहीम की जान को खतरा! जेल में आतंकवादी हमले का डर

बता दें कि पंचकूला की अदालत राम रहीम को दो साध्वियों से बलात्कार करने और पत्रकार हत्याकांड का दोषी ठहराते हुए उसे बीस साल की सजा सुनाई है। इसी मामले में बाबा राम रहीम जेल में बंद है। उनकी शिष्या हनीप्रीत अभी कुछ दिनों पहले ही जेल से रिहा हुई हैं और रिहा होने के बाद वह बाबा से एक बार मिल भी चुकी हैं।

Shivakant Shukla
Published on: 5 Feb 2020 6:12 AM GMT
राम रहीम की जान को खतरा! जेल में आतंकवादी हमले का डर
X

रोहतक: हरियाणा के रोहतक के सुनारिया जेल में बंद बाबा राम रहीम के जान को खतरा है। दरअसल,यहां जेल में बंद कैदियों को जीरो बजट प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में राम रहीम को शामिल नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें—आम-आदमी को तगड़ा झटका: बढ़ेगा दूध का दाम, जानें कितना होगा नया रेट

इस मामले पर जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि राम रहीम को बब्बर खालसा और अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी ग्रुप से खतरा है। उन्हें उनकी तरफ से धमकी मिली है। ये सब गृह मंत्रालय भारत सरकार के नोटिस में है। हम अपने स्तर पर कोई निर्णय नहीं ले सकते। इसलिए सुरक्षा कारणों से राम रहीम को अन्य कैदियों से अलग रखा गया है। हम उनकी लाइफ पर कोई रिस्क नहीं ले सकते।

ये भी पढ़ें—शाहीन बाग फायरिंग खुलासा: पुलिस ने कपिल से जुड़े सबूत किया पब्लिक, जानिए क्या

बता दें कि इस कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और प्रदेश के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला भी पहुंचे थे।

सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल पर कही ये बात

इस दौरान रणजीत चौटाला ने हरियाणा सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर कहा कि 100 दिन बहुत कम होते हैं लेकिन फिर भी सरकार जनता को हर सुविधा देने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि बजट सत्र में विधायकों की राय जानने के लिए प्री-बजट सत्र बुलाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सराहनीय पहल की है।

ये भी पढ़ें—13 आतंकियों की मौत: सेना के जवानों ने बरसाई गोलियां, एक नेता भी मारा गया

Next Story