×

जाने 200 करोड़ की शाही शादी के बारे में, जिसमे होंगे 101 पंडित

आज यानी गुरुवार दोपहर दो बजे 101 पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन भी पूरी शादी पर नजर रखेगा।

Roshni Khan
Published on: 20 Jun 2019 5:06 AM GMT
जाने 200 करोड़ की शाही शादी के बारे में, जिसमे होंगे 101 पंडित
X

औली(उत्तराखंड): आपने बहुत सी शादियों के बारे में सुना होगा पर क्या कभी 200 करोड़ की शाही शादी के बारे में सुना है। अगर नहीं सुना है तो आइए हम बताते है आपको। उत्तराखंड के औली में इन दिनों 200 करोड़ की शाही शादी के चर्चे पूरी दुनिया में हो रहे हैं। आज यानी गुरुवार दोपहर दो बजे 101 पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन भी पूरी शादी पर नजर रखेगा।

ये भी देंखे:अशोक गहलोत को मिल सकती है कांग्रेस की कमान, जल्द होगा ऐलान!

उत्तराखंड के मशहूर स्कीइंग रिसोर्ट में शादी की तैयारियां चल रही हैं। आज गुप्ता बंधुओं के दोनों बेटों की शादी होगी। बॉलीवुड से लेकर विभिन्न क्षेत्र की मशहूर हस्तियां इस शादी में मेहमान होंगी। यूपी के सहारनपुर से दक्षिण अफ्रीका में बसे गुप्ता बंधुओं की गिनती अफ्रीका के शीर्ष कारोबारियों में होती है।

प्रशासन की नजरें भी शादी पर

200 करोड़ की शादी से विवाद भी जुड़ गया है। मामला हाईकोर्ट तक भी जा पहुंचा है। फिलहाल देश, दुनिया की नजरें इस भव्य शादी के समारोह पर भी टिक गई हैं। हर ओर इस शादी के खर्चे के चर्चे हैं। मन को मोह लेने वाले सजावटी फूल स्विट्जरलैंड से मंगवा गए हैं, जिन पर 5 करोड़ तक खर्च किए गए हैं। औली की सड़कों को फूलों से सजा दिया गया है। स्थानीय लोग नाच गाने के साथ भोटिया वेशभूषा में गुप्ता बंधुओं की शादी का स्वागत कर रहे हैं। शादी के लिए विशाल मंडप बनाया जा रहा है, जिसमें 101 पंडितों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

ये भी देंखे:आईएल एंड एफएस का क्या है घोटाला, क्यों हुए दो अधिकारी गिरफ्तार

5 दिन चलेगा समारोह

शादी समारोह 18 जून से 22 जून तक चलेगा। मेहमानों के लिए 5 स्टार व्यवस्थाएं की गई हैं। शादी के लिए बाहुबली फिल्म जैसे आलीशान सेट बनाए गए हैं। उद्योगपति अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी 20 जून और उनके भाई अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी 22 जून को होगी। सूर्यकांत की शादी डायमंड कारोबारी सुरेश सिंघल की बेटी कृतिका सिंघल और शशांक की शादी दुबई के बिजनेसमैन विशाल जलान की बेटी शिवांगी जलान से होगी।

ये भी देंखे:दरिंदगी की हदे पार कर अब सेना मुख्यालय में भी कर दिया दुष्कर्म

फिल्म जैसे सेट

पिछले दिनों शादी की साज-सज्जा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इस में एक पुराना खंभा, विशाल मंदिर के घंटे और हाथों पर रखी बांसुरी नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि शादी में शरीक होने वाले मेहमानों के आने के लिए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। लेकिन लैंडिंग जोशीमठ में की जाएगी। मेहमान यहां उतरकर गाड़ी और रोपवे के जरिए औली पहुंचेंगे।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story