×

अब यहां से भी हटे चीनी सैनिक: लद्दाख के बाद सुलझा ये मामला, शुरू चौथा चरण

लद्दाख में लगातार चीनी सैनिक टैंकों समेत सीमा से हट रहे हैं। बृहस्पतिवार को दोनों देशों के बीच चल रही इस प्रक्रिया का चौथा चरण भी शुरू हो गया है। भारत-चीन के बीच समझौता होने के बाद दोनों ही देश तेजी से अपने सैनिकों, हथियारों और टैंकों को वापस बुला रहे हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 18 Feb 2021 11:24 AM GMT
अब यहां से भी हटे चीनी सैनिक: लद्दाख के बाद सुलझा ये मामला, शुरू चौथा चरण
X
रेजांग ला और रेचिन ला से भारत और चीन की सेनाओं ने पीछे हटना शुरू कर दिया है। चीनी सेना पैंगोंग लेक के दक्षिणी हिस्से से तेजी से पीछे हट रही है।

नई दिल्ली: लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों की पीछे हटने की प्रक्रिया जारी है। लगातार चीनी सैनिक टैंकों समेत सीमा से हट रहे हैं। बृहस्पतिवार को दोनों देशों के बीच चल रही इस प्रक्रिया का चौथा चरण भी शुरू हो गया है। भारत-चीन के बीच समझौता होने के बाद दोनों ही देश तेजी से अपने सैनिकों, हथियारों और टैंकों को वापस बुला रहे हैं। जिसके चलने जाने का प्रोसेस चल ही रहा है। पैंगोंग झील पर डिसएंगेजमेंट की इस प्रक्रिया का पहला फेज़ 24 से 48 घंटे में पूरा हो जाएगा, जिसके बाद दोनों ही सेनाएं इसका वेरिफिकेशन करेंगी।

ये भी पढ़ें... रायबरेली: ट्रेन रोको अभियान को लेकर जिला प्रशासन चौकन्ना, पुलिस बल तैनात

सेनाओं ने पीछे हटना शुरू किया

ऐसे में सूत्रों से सामने आई जानकारी के अनुसार, डिसएंगेजमेंट के इस स्टेप में रेजांग ला और रेचिन ला से भारत और चीन की सेनाओं ने पीछे हटना शुरू कर दिया है। चीनी सेना पैंगोंग लेक के दक्षिणी हिस्से से तेजी से पीछे हट रही है, यहां उन्होंने बनाए गए स्ट्रक्चर्स को भी नष्ट कर दिया है।

lac फोटो-सोशल मीडिया

बता दें कि पिछले साल पूर्वी लद्दाख की सीमा पर अप्रैल में शुरू हुए विवाद के बाद इसी महीने दोनों देशों में समझौता हुआ है। और अब इसके बाद दोनों देशों की सेनाओं ने अपने सैनिकों को पीछे हटाना शुरू किया है। ऐसे में पैंगोंग लेक पर डिसएंगेजमेंट की इस प्रक्रिया का पहला फेज़ 24 से 48 घंटे में पूरा हो जाएगा, जिसके बाद दोनों ही सेनाएं इसका वेरिफिकेशन करेंगी।

ये भी पढ़ें...पॉरी गर्ल ने मचाया धमाल: जाने कौन है ये लड़की, तेजी से हो रही गूगल सर्च

बातचीत का दसवां दौर शुरू

lac फोटो-सोशल मीडिया

इस बारे में देशों के बीच हुए समझौते के अनुसार, जब दोनों ही देश वेरिफिकेशन कर लेंगे और उसके बाद उम्मीद की जा सकती है कि दोनों ही देशों में कमांडर लेवल की बातचीत का दसवां दौर शुरू हो सकता है।

दरअसल भारत और चीन के बीच जो समझौता हुआ है, उसके अनुसार, अब लद्दाख की पैंगोंग लेक में चीन फिंगर 8 तक वापस जाएगा। वहीं जबकि भारत फिंगर 3 पर वापस आ जाएगा। ऐसे में इस दौरान जबतक दोनों देश अपनी पूरी सेना को वापस नहीं बुला लेते हैं, तबतक पैंगोंग लेक के इलाके में पेट्रोलिंग पर रोक रहेगी।

इस बारे में भारत के नॉर्दन आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने बताया है कि भारत ने इस पूरी प्रक्रिया में अपना क्षेत्र बिल्कुल भी नहीं गंवाया है, जबकि देश के जवानों ने चीनी सेना का डटकर सामना किया था।

ये भी पढ़ें...बॉर्डर पर उड़े 500 टैंकर: आग से मची भयानक तबाही, देख कांप उठा हर कोई

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story