×

Republic Day 2021: वीर जवान होंगे सम्मानित, जानिए किसे मिलेगा कौन सा सम्मान

गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के अमर शहीद जवानों को याद किया जाएगा और पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए CRPF के सैनिक मोहन लाल को मरणोपरांत राष्ट्रपति सम्मान दिया जाएगा। 

Shreya
Published on: 25 Jan 2021 9:03 AM GMT
Republic Day 2021: वीर जवान होंगे सम्मानित, जानिए किसे मिलेगा कौन सा सम्मान
X
Republic Day 2021: वीर जवान होंगे सम्मानित, जानिए किसे मिलेगा कौन सा सम्मान

नई दिल्ली: देश में कल यानी मंगलवार को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) मनाया जाने वाला है। हर साल ये राष्ट्रीय पर्व पूरे देशभर में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बता दें कि इसी दिन 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था। हर साल इस दिन बड़े स्तर पर समारोह का आयोजन होता है, हालांकि इस बार कोरोना वायरस संकट की वजह से गणतंत्र दिवस परेड बीते सालों की अपेक्षा अलग होगी।

पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवान को मिलेगा सम्मान

इस मौके पर देश के अमर शहीद जवानों को याद किया जाएगा और पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force- CRPF) के सैनिक मोहन लाल (ASI Mohan Lal) को मरणोपरांत राष्ट्रपति सम्मान दिया जाएगा। साथ ही इस अवसर पर देश की रक्षा में अतुल्य योगदान देने वाले सैनिकों, पुलिसकर्मियों और देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कलयुगी माता-पिता का सतयुग खेल, बेटियों की लाश लाल कपड़े में मिली

73 अग्निशमन सेवा कर्मी भी होंगे सम्मानित

पुलवामा अटैक (Pulwama Attack) में अपनी जान गंवाने वाले CRPF मोहन लाल (ASI Mohan Lal) को उनकी वीरता के लिए गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रेसिडेंट पुलिस मेडल (President Police Medal for Gallantry- PPMG) से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने सोमवार को यह जानकारी दी है कि गणतंत्र दिवस पर 73 अग्निशमन सेवा कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Top 10 Tourist Places In India: यहां नहीं घूमा तो क्या घूमा, जानें इनके बारे में

गृह मंत्रालय ने दी ये जानकारी

मंत्रालय का कहना है कि अपनी जान की परवाह किए बिना बड़ी ही कुशलता और सूझबूझ से लोगों की जान बचाने वाले देश के 73 अग्निशमन सेवा कर्मियों को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। इनमें से आठ को राष्ट्रपति पुरस्कार, जबकि दो कर्मियों को गैलेंट्री अवार्ड (Gallantry award) से सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: LAC पर भारत-चीन में बढ़ी टेंशन: ठंड के बाद बढ़ेगी झड़प, एक्सपर्ट ने कही ये बात

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story