×

अनुराग कश्यप जाएंगे जेल? संसद परिसर में धरने पर बैठी महाभारत की द्रोपदी

यौन शोषण के केस में फंसे फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक्ट्रेस पायल घोष द्वारा अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद राष्ट्रीय महिला ने उनसे कहा है कि वे लिखित में शिकायत करें।

Newstrack
Published on: 21 Sep 2020 6:43 AM GMT
अनुराग कश्यप जाएंगे जेल? संसद परिसर में धरने पर बैठी महाभारत की द्रोपदी
X
एक्ट्रेस पायल घोष के आरोपों की मानें तो अनुराग कश्यप ने उनके साथ एक बार छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। वह उनके सामने न्यूड हो गए थे।

मुंबई: यौन शोषण के केस में फंसे फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक्ट्रेस पायल घोष द्वारा अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद राष्ट्रीय महिला ने उनसे कहा है कि वे लिखित में शिकायत करें। उनकी पूरी मदद की जाएगी।

पायल आज अनुराग के खिलाफ केस दर्ज कराने जा रही हैं। इस बीच दिल्ली से खबर आ रही है कि बीजेपी की सांसद और महाभारत सीरियल में द्रोपदी का किरदार निभा चुकी रूपा गांगुली अनुराग पर लगे आरोपों के खिलाफ संसद परिसर में धरने पर बैठ गई हैं।

बीती रात लोकसभा की कार्यवाही रात करीब एक बजे तक चली और इस मुद्दे पर जमकर बहस हुई। वहीं अब अभिनेत्री और सांसद रूपा गांगुली अनुराग कश्यप के खिलाफ संसद परिसर में धरना प्रदर्शन कर रही हैं।

रूपा गांगुली की मांग है कि बॉलीवुड में बेटियों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं, उनकी जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

मालूम हो कि बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। पायल पहले ही बता चुकी हैं कि आज वे मुंबई के ओशिवारा थाने में अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगी।

payal ghosh- anurag kashyap पायल घोष और अनुराग कश्यप की फोटो(सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ेंः लद्दाख की 6 पहाड़ियां: 20 दिनों में सब पर कब्जा, फहराया भारत का तिरंगा

मेरे सामने अनुराग ने न्यूड होकर मुझें भी अपने कपड़े उतारने को कहा था: पायल

एक्ट्रेस पायल घोष के आरोपों की मानें तो अनुराग कश्यप ने उनके साथ एक बार छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। वह उनके सामने न्यूड हो गए थे और उन्होंने उनके साथ अंतरंग होने की कोशिश की थी।

पायल के मुताबिक "अनुराग उस समय बॉम्बे वेलवेट पर काम कर रहे थे। उसने यह भी कहा कि लड़कियां रणबीर कपूर के साथ सिर्फ एक फिल्म करने के लिए उसके साथ सोने के लिए तैयार थीं।

इसके बाद अनुराग ने एक एडल्ट फिल्म देखना शुरू कर दिया। मैं डर गई। इसके बाद वह अचानक मेरे सामने न्यूड हो गया और मुझसे अपने कपड़े निकालने के लिए कहा। मैंने कहा, 'सर मैं कंफर्टेबल नहीं हूं'।

ये भी पढ़ें… पेड़ पर लड़कियों की लाश: खाना बनाकर निकली थी, फिर मिली ऐसी हालत में

payal ghosh- anurag kashyap पायल घोष और अनुराग कश्यप की फोटो(सोशल मीडिया)

2014 का है ये वाकया

अभिनेत्री के मुताबिक ये वाकया 2014 का है। पायलके मुताबिक, "मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप ने 2014 में मेरे साथ छेड़छाड़ की थी। निर्देशक ने मुझे बताया कि जो लड़कियों उनके साथ काम करती हैं वे उनके साथ 'गाला टाइम' बिताते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "अनुराग ने कहा कि मैंने जिन अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, वे मेरे सिर्फ एक कॉल पर मेरे पास आने के लिए तैयार हैं। तब मैंने फिर से कहा कि मैं कंफर्टेबल नहीं हूं और बीमार हूं।

किसी तरह मैं वहां से भागी। इसके बाद मैं उनसे कभी नहीं मिली। उसने कई बार मुझसे मिलने के लिए कहा। मैं आज तक वो घटना नहीं भूल पाई और वो मुझे बहुत परेशान करती है।"

ये भी पढ़ें…PM मोदी का तोहफा: बिहार में इन योजनाओं का हुआ उद्घाटन, अब होगा विकास

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story