×

भारत के लिए बड़ा खतरा: रूस-पाकिस्तान हुए एक साथ, सेनाएं कर रही सैन्य अभ्यास

रूस की सेना पाकिस्तान की सेना के साथ सैन्य अभ्यास के लिए इस्लामाबाद पहुंची है। सूत्रों से सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, रूसी संघ के विशेष बल की यह टुकड़ी बृहस्पतिवार को पाकिस्‍तान (Pakistan) पहुंची।

Newstrack
Published on: 6 Nov 2020 9:06 AM GMT
भारत के लिए बड़ा खतरा: रूस-पाकिस्तान हुए एक साथ, सेनाएं कर रही सैन्य अभ्यास
X
रूस की सेना पाकिस्तान की सेना के साथ सैन्य अभ्यास के लिए इस्लामाबाद पहुंची है। सूत्रों से सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, रूसी संघ के विशेष बल की यह टुकड़ी बृहस्पतिवार को पाकिस्‍तान पहुंची।

इस्‍लामाबाद: रूस की सेना जोकि भारत की सबसे भरोसेमंद और मजबूत साथी है। इन दिनों रूस की सेना पाकिस्तान की सेना के साथ सैन्य अभ्यास के लिए इस्लामाबाद पहुंची है। सूत्रों से सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, रूसी संघ के विशेष बल की यह टुकड़ी बृहस्पतिवार को पाकिस्‍तान (Pakistan) पहुंची। वहीं दोनों देशों की सेनाओं के बीच इस अभ्‍यास को कोडनाम द‍िया गया है। सेनाओं का अभ्यास यही पर चल रहा है।

ये भी पढ़ें... राष्ट्रपति को गंभीर बीमारी: जल्द छोड़ेंगे अपना पद, भौच्चका हुआ ये देश

सैन्य अभ्यास का मुख्य उद्देश्य

ऐसे में इस बारे में आईएसपीआर(ISPR) ने एक बयान में कहा है, "रूसी संघ के विशेष बल की टुकड़ी दो हफ्ते के संयुक्त अभ्यास ड्रूजबा 5 के लिए पाकिस्तान पहुंची है। इस सैन्य अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों सेनाओं के अनुभवों को आतंकवाद निरोधक क्षेत्र में साझा करना है।"

इस दौरान रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करना है और यह अंतरराष्ट्रीय सैन्य सहयोग के ढांचे के तहत आयोजित किया जा रहा है।

MILITARY EXERCISE फोटो-सोशल मीडिया

साथ ही दो हफ्ते तक चलने वाला यह सैन्‍य अभ्यास औपचारिक रूप से 8 नवंबर को तारबेला में शुरू होगा। इसमें रूस के कुछ 70 रूसी सैनिक और अधिकारी भाग ले रहे हैं। यह 21 नवंबर तक जारी रहेगा। पाकिस्तान की तरफ से भी करीब समान संख्या में सैनिक भाग ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें...पाकिस्तान की नई साजिश: करतारपुर गुरुद्वारे पर लिया ये फैसला, जानकर आएगा गुस्सा

कॉम्‍बैट ऑपरेशंस पर फोकस

इसी बारे में रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि "इस अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैन्यकर्मी अपने अनुभवों का आदान-प्रदान करेंगे और कॉम्‍बैट ऑपरेशंस पर फोकस रखेंगे। विशेष रूप से अवैध सशस्त्र संरचनाओं को नष्ट करने के लिए।" दूसरी तरफ पाकिस्‍तानी सेना के प्रवक्‍ता की तरफ से कहा गया कि स्काई डाइविंग और बंधक बचाव अभियान अभ्यास का मुख्य आकर्षण होगा।

आपको बता दें, कि ये अभ्यास 2016 से पाकिस्तान और रूस के बीच वैकल्पिक रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। पाकिस्तान तीसरी बार इस ड्रिल की मेजबानी कर रहा है। इसी दौरान रूस ने दो बार युद्ध खेलों का आयोजन किया है।

ये भी पढ़ें... उद्धव ने योगी को ललकारा: यूपी में फिल्म सिटी को लेकर दी चेतावनी, सीएम को चुनौती

Newstrack

Newstrack

Next Story