×

अभी नहीं खुलेंगे स्कूल: राज्य ने लिया ये फैसला, यहां करना होगा और इंतजार

केंद्र की मोदी सरकार ने 15 अक्टूबर से स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद कई राज्यों में स्कूलों को खोल दिया गया है। लेकिन अभी भी कई प्रदेश हैं, जहां पर स्कूलों को नहीं खोलने का फैसला किया गया है।

Shreya
Published on: 11 Oct 2020 1:49 PM GMT
अभी नहीं खुलेंगे स्कूल: राज्य ने लिया ये फैसला, यहां करना होगा और इंतजार
X
अभी नहीं खुलेंगे स्कूल: राज्य ने लिया ये फैसला, यहां करना होगा और इंतजार

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने 15 अक्टूबर से स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद कई राज्यों में स्कूलों को खोल दिया गया है। लेकिन अभी भी दिल्ली, कर्नाटक व छत्तीसगढ़ जैसे ऐसे कई प्रदेश हैं, जहां पर स्कूलों को नहीं खोलने का फैसला किया गया है। वहीं हरियाणा और मेघालय जैसे राज्यों में अभी इस विषय पर कुछ तय ही नहीं किया गया है।

कहा जा रहा है कि ऐसा कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए किया जा रहा है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की शुरूआत के बाद 16 मार्च को केंद्र सरकार ने देशभर में स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटीज को बंद कर आदेश दिया था।

किस राज्य में क्या लिया गया फैसला-

दिल्ली

राजधानी दिल्ली सरकार की ओर से स्कूलों को 31 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला किया गया है। इसके बाद हालात की समीक्षा करके फैसला सुनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अवैध संबंध में परिवार बन रहा था रोड़ा, महिला ने 6 लोगों को पिलाई जहरीली चाय

छत्तीसगढ़

वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में अगले आदेश तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

आंध्र प्रदेश

कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए आंध्र प्रदेश में भी दो नवंबर तक कक्षाएं बहाल नहीं करने का फैसला किया गया है।

school (फोटो- सोशल मीडिया)

उत्तर प्रदेश

वहीं उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो राज्य में 19 अक्टूबर से 9वीं से 12वीं तक की क्लासेस फिर से शुरू की जाएंगी। इस दौरान साफ-सफाई और अन्य प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें: मां से बलात्कार: बच्चे के सामने दरिंदों ने तोड़ी सारी हदें, फिर बांध कर नदी में फेंका

कर्नाटक

वहीं कर्नाटक सरकार का कहना है कि स्कूलो को खोलने में अभी कोई जल्दबाजी नहीं है। सभी पहलुओं का अध्ययन करने के बाद इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।

हरियाणा

अगर हरियाणा की बात की जाए तो यहां पर 6th से 9th क्लास के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन अभी इस संबंध कोई अंतिम फैसला नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: महिला संग बर्बरता: हैवान बने लोग, पेड़ से बांध कर की ऐसी शर्मनाक हरकत

महाराष्ट्र

यहां सरकार का कहना है कि दीवाली के बाद कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा की जाएगी, उसी के बाद स्कूलों को खोलने पर फैसला किया जाएगा। यानी दीवाली तक महाराष्ट्र में स्कूल बंद ही रहेंगे।

गुजरात

यहां भी दीवाली के बाद ही स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी सेना पर हमला: लगातार हो रही फायरिंग, सहमे लोग थर-थर कांपे

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story