×

SCO Meeting 2023: राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षा मंत्री से नहीं मिलाया हाथ, बाकियों से गर्मजोशी से मिले...ड्रैगन को कड़ा संदेश

SCO Defense Minister Meeting: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता में खुला संदेश दिया। उन्होंने चीनी रक्षा मंत्री से हाथ नहीं मिलाया। जबकि, अन्य देश के नेताओं से गर्मजोशी से मिले और हाथ मिलाया।

Aman Kumar Singh
Published on: 27 April 2023 10:58 PM GMT (Updated on: 27 April 2023 11:12 PM GMT)
SCO Meeting 2023: राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षा मंत्री से नहीं मिलाया हाथ, बाकियों से गर्मजोशी से मिले...ड्रैगन को कड़ा संदेश
X
राजनाथ सिंह चीनी रक्षा मंत्री के साथ बैठक में (Social Media(

SCO Defense Minister Meet: भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) रक्षा मंत्रियों की बैठक से पहले चीन को खुलकर संदेश दिया है। एससीओ देशों (SCO countries) के रक्षा मंत्रियों के बीच होने वाली मीटिंग की अध्यक्षता शुक्रवार (28 अप्रैल) को राजनाथ सिंह (Rajnath Singh SCO Meeting) करेंगे। इससे पहले, राजनाथ सिंह ने अलग-अलग देशों के प्रतिनिधियों के साथ गुरुवार को द्विपक्षीय बैठकें की। इस दौरान रक्षा मंत्री ने सभी देशों के नेताओं से हाथ मिलाया। मगर, चीनी रक्षा मंत्री से हाथ नहीं मिलाया। भारतीय रक्षा मंत्री के इस कदम को चीन को दिए कड़े रुख के रूप में देखा जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, द्विपक्षीय वार्ता का वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने प्रतिनिधियों के साथ टेबल पर चीनी प्रतिनिधि के आने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच चीनी रक्षा मंत्री अपने प्रतिनिधियों के साथ वहां पहुंचते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) चीनी नेता को हाथ जोड़कर नमस्ते करते हैं। वो चीनी समकक्ष को बैठने के लिए कहते हैं। चीनी रक्षा भी मंत्री बैठ जाते हैं। यहां देखा गया कि, चीनी नेता ने भी मिलाने के लिए हाथ आगे नहीं बढ़ाया।

राजनाथ सिंह इन नेताओं से खुलकर मिले

हाल के महीनों में भारत के अपने पड़ोसी से रिश्ते काफी तल्खी भरे रहे हैं। माना जा रहा है कि, भारत ने ये कदम उठाकर चीन को सख्त संदेश दिया है। हालांकि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एससीओ के अन्य सदस्य राष्ट्र जैसे, ताजिकिस्तान, ईरान और कजाखस्तान के नेताओं से खुलकर मिले। इस दौरान उनकी गर्मजोशी देखने को मिली। राजनाथ सिंह ने सभी नेताओं से हाथ भी मिलाया। लेकिन, जब बारी चीनी नेता के साथ मुलाकात की आई तो रक्षा मंत्री की वो गर्मजोशी नजर नहीं आई। इससे साफ जाहिर है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को खुला संदेश दिया है।

'द्विपक्षीय संबंधों के आधार पूरी तरह ख़त्म हो गए'
SCO मीटिंग में भारत और चीन के नेताओं के बीच सीमा विवाद (Border Dispute) पर भी चर्चा हुई। यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीनी समकक्ष से कहा कि, 'समझौतों के हालिया उल्लंघनों की वजह से द्विपक्षीय संबंधों के आधार पूरी तरह ख़त्म हो गए हैं। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि सीमा पर शांति ही भारत-चीन के बीच संबंधों का मुख्य आधार है।'

कल SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक

चीन के रक्षा मंत्री ली शांग्फू (Chinese Defense Minister Li Shang Phu) गुरुवार को बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे। चीनी रक्षा मंत्री शुक्रवार (28 अप्रैल) को दिल्ली में आयोजित होने वाली रक्षा मंत्रियों की मीटिंग में शामिल होंगे। बता दें, गलवान घाटी में सैन्य झड़प के बाद चीनी रक्षा मंत्री की ये पहली भारत यात्रा है। भारत-चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर 18 दौर की बातचीत हुई है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story