×

धड़ाम हुआ बाजार: सप्ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार का ये हाल, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

आज सप्ताह के दूसरे दिन जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 190.10 अंक यानी 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 31371.12 के स्तर पर बंद हुआ।

Aradhya Tripathi
Published on: 12 May 2020 11:41 AM GMT
धड़ाम हुआ बाजार: सप्ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार का ये हाल, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
X

नई दिल्ली: पिछले कुछ महीनों से पूरे देश में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इस वायरस से देश को हर क्षेत्र में काफी नुकसान हो रहा है। इस वायरस के कहर के चलते देश की आर्थिक व्यवस्था भी चरमरा गई है। जिसका असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिलता है। इसके चलते आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन भी पूरे दिन के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर मार्केट अंततः गिरावट पर ही बंद हुआ।

सेंसेक्स 0.60 और निफ्टी 0.46 % गिरावट के साथ हुआ बंद

आज मंगलवार को सप्ताह के दूसरे दिन जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 190.10 अंक यानी 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 31371.12 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 42.65 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 9196.55 के स्तर पर बंद हुआ। अगर कुछ राहत की बात रही तो ये रही कि रुपया आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे की मजबूती के साथ 75.51 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें- तालाब से मछली की जगह निकले 500 और 2000 के नोट, जानें फिर क्या हुआ?

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार के बंद स्तर से गिरावट के साथ 75.89 पर खुला। लेकिन बाद में शुरूआती नुकसान से उबरा और अंत में 22 पैसे की बढ़त के साथ 75.51 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया ऊंचे में 75.49 और नीचे में 75.95 तक गया। सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 75.73 पर बंद हुआ था।

ये रहा दीगाज शेयरों का हाल

ये भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री की आई बड़ी खबर, अस्पताल में डॉक्टरों ने दी ये जानकारी

इस बीच अगर दिग्गज शेयरों की बात करें तो वेदांता लिमिटेड, एनटीपीसी, आईटीसी, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, इंफ्राटेल, बजाज फिन्सर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर आज हरे निशान पर बंद हुए। जबकि रिलायंस, गेल, एशियन पेंट्स, सिप्ला, कोटक बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉक्टर रेड्डी, बीपीसीएल, एचडीएफसी बैंक और कोल इंडिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा, बैंक और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर बंद हुए। वहीं एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, आईटी, मीडिया, ऑटो, रियल्टी और मेटल हरे निशान पर बंद हुए।

रेड निशान से हुयी थी दिन की शुरुआत

ये भी पढ़ें- कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार है भत्तों की बंदी: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद

अगर पूरे दिन की बात करें तो आज शेयर बाजार की शुरुआत ही लाल निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 1.19 फीसदी की गिरावट के साथ 374.31 अंक नीचे 31186.91 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 102.50 अंक नीचे 9136.70 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2.46 बजे सेंसेक्स में 63.06 अंक (0.52 फीसदी) की गिरावट देखी गई और यह 31398.16 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 36.80 अंक (0.40 फीसदी) नीचे 9202.40 के स्तर पर था।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story