×

जम्मू कश्मीर और लद्दाख में कड़ाके की ठंड, जानिए कितना गिरा पारा

कश्मीर और लद्दाख दो केंद्र शासित प्रदेशों में पारे में गिरावट के साथ सर्द हवाओं ने जोर पकड़ लिया है, इस बीच न्यूनतम तापमान माइनस 11.5 डिग्री सेल्सियस के साथ द्रास सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मैदानी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी और ऊंचाई के क्षेत्रों भारी बर्फबारी हो सकती है।

Dharmendra kumar
Published on: 19 Nov 2019 3:29 PM GMT
जम्मू कश्मीर और लद्दाख में कड़ाके की ठंड, जानिए कितना गिरा पारा
X

श्रीनगर: कश्मीर और लद्दाख दो केंद्र शासित प्रदेशों में पारे में गिरावट के साथ सर्द हवाओं ने जोर पकड़ लिया है, इस बीच न्यूनतम तापमान माइनस 11.5 डिग्री सेल्सियस के साथ द्रास सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मैदानी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी और ऊंचाई के क्षेत्रों भारी बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें...संसद में प्रदूषण पर चर्चा: गंभीर बोले- वायू प्रदूषण से हर 3 मिनट में 1 बच्चे की मौत

मौसम विभाग ने जम्मू श्रीनगर और श्रीनगर लेह राजमार्गों पर यातायात बाधित होने की आशंका भी जताई है। द्रास जिसे लद्दाख का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है आज सबसे ठंडा रहा। श्रीनगर में जहां छह व सात नवंबर को अप्रत्याशित बर्फबारी हुई थी। वहां दिन और रात का तापमान 13.5 डिसे और 3.8 डिसे दर्ज किया गया है। यहां दिन का तापमान सामान्य से 1.6 डिसे व रात का तापमान सामान्य से 3.2 डिसे अधिक रहा।

यह भी पढ़ें...मुकेश अंबानी की कंपनी ने RIL मचाया धमाला, इस मामले में बनी देश की पहली कंपनी

उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिसे दर्ज किया गया जबकि दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में पारा माइनस 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें...सरकार-सरकार-सरकार: आखिर कब बनेगी महाराष्ट्र सरकार? चल रहा मीटिंग का दौर

जम्मू में भी अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले यह 24.6 डिसे था। यहां रात का तापमान हल्का बढ़ा है जो कि पहले 11.7 था वह 12.3 डिसे दर्ज किया गया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story