×

राजनीति के 'सिद्धू' का हुआ ये हाल, क्या फिर से हो पाएंगे एक्टिव

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने लंबे समय बाद एक बार फिर सक्रिय राजनीति में वापसी की घोषणा की है। 56 वर्षीय सिद्धू ने एक प्रेस...

Deepak Raj
Published on: 27 Feb 2020 12:40 PM GMT
राजनीति के सिद्धू का हुआ ये हाल, क्या फिर से हो पाएंगे एक्टिव
X

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने लंबे समय बाद एक बार फिर सक्रिय राजनीति में वापसी की घोषणा की है। 56 वर्षीय सिद्धू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि वह 26 फरवरी को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले थे। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने पंजाब के रोडमैप के बारे में चर्चा की।

सिद्धू ने प्रियंका व सोनिया से मिलकर सौंपा रोड मैप

कांग्रेस नेता ने बताया कि 25 फरवरी को 40 मिनट तक उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से बातचीत की। इसके अगले ही दिन 26 फरवरी को 10 जनपद पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव से मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि उनकी बात को दोनों ही नेताओं ने बहुत धैर्य से सुना।

ये भी पढ़ें-जस्टिस मुरलीधर के तबादले पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब

सिद्धू ने बताया कि मैंने पंजाब के मौजूदा हालात से दोनों ही नेताओं को अवगत करा दिया है और आगे के रोडमैप के बारे में भी जानकारी दे दी है। सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस नेताओं से मिलकर मैंने पंजाब के पुनरुत्थान और उसे आत्मनिर्भर बनाने का एक रोडमैप साझा किया है। उन्होंने कहा, 'इस रोडमैप पर अमल कर हम एक बार फिर पंजाब का गौरव स्थापित कर सकते हैं।

यह वही रोडमैप है जिसको मैंने कैबिनेट में मंत्री के तौर पर कार्य करते हुए और अपने सार्वजनिक जीवन में पिछले कई सालों से दृढ़ विश्वास के साथ लोगों के सामने रखा है।' बता दें कि पिछले कई महीनों से सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच मतभेद और नाराजगी की अटकलें हैं।

ये भी पढ़ें-सरकार का ये खास प्लान: अब नहीं बढ़ेंगे इनके दाम, उठाया ये कदम

लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। आप को बता दें की नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के वर्तमान सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ रिश्ते तल्ख होने के कारण, अमरिंदर सिंह ने उन्हे मंत्रिमंडल से हटा दिया था। जिसके बाद उन्होंने पार्टी के लिए काम करना बंद कर दिया था। कांग्रेस ने उन्हें दिल्ली चुनाव के लिए स्टार प्रचारक कि लिस्ट में नाम था।

लेकिन उन्होंने इस चुनाव से किनारा किया था। सिद्धू उस समय सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथग्रहण समारोह शामिल हुए थे। वहीं वहां पर मौजुद जनरल बाजवा के साथ हाथ मिलाया था तथा गले मिले थे। जिसके कारण भारत की राजनीति गरमाई थी। और सिद्धू की मीडिया में जमकर किरकिरी हुई थी।

ये भी पढ़ें-किसानों को 15-15 लाख रुपये देगी मोदी सरकार! यहां जानें करना होगा क्या काम

जिसके बाद से उन्हें पार्टी के अंदर से भी नाराजगी का सामना करना पड़ा था। इसी कारण उनके रिश्ते सीएम अमरिंदर सिंह से कमजोर हुई थी। और उनके उनके विभाग को भी परिवर्तन कर उन्हें उर्जा मंत्रालय दे दिया गय़ा था। जिसके बाद से उनकी अमरिंदर सिंह से काफी नाराजगी देखने को मिली थी। और उन्होंने तुरंत हीं आवास भी खाली कर दिया था।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story