×

पाकिस्तान प्रेम जागा! तो ये सिंगर इसलिए अलाप रहा दुश्मन देश की धुन

अदनान सामी ने आगे लिखते हुए कहा कि मुझे उन लोगों से नफरत है, जो पाकिस्तान में हो रही इन चीजों के लिए जिम्मेदार हैं और साथ ही दुनिया के साथ भी पाकिस्तान के रिश्ते को खराब कर रहे हैं। हमारे इलाके को शांति की जरूरत है।

Harsh Pandey
Published on: 30 May 2023 12:14 PM GMT (Updated on: 30 May 2023 10:42 AM GMT)
पाकिस्तान प्रेम जागा! तो ये सिंगर इसलिए अलाप रहा दुश्मन देश की धुन
X

नई दिल्ली: पूरे देश में हाउडी मोदी के संबंध में चर्चा जोरों पर है, एक तरफ जहां विश्व की नजरें भारत पर टिकी है, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी का एक ट्वीट आया है, जिसको लेकर नया बवाल हो रहा है,,

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

दरअसल, हाल ही में 'डॉटर्स डे' के मौके पर सिंगर अदनान सामी ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की फोटो साझा की थी। इस पर एक पाकिस्तानी यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आपके इस पोस्ट में पाकिस्तान के लिए नफरत को ना देखकर अच्छा लग रहा है।

यह भी पढ़ें. बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी नागरिक के इस कमेंट पर सिंगर अदनान सामी ने भी अपना रिएक्शन दिया। अदनान सामी ने भी अपने रिएक्शन में लिखा कि मेरे प्यार भाई, मैं पाकिस्तान से बिल्कुल भी नफरत नहीं करता।

यह भी पढ़ें. होंठों की लाल लिपिस्टिक! लड़कियों के लिए है इतनी खास

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं नफरत कैसे कर सकता हूं और मैं करूंगा क्यों। पाकिस्तान के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया इसके लिए मैं भी उनको वही प्यार वापस दे रहा हूं। मुझे उनसे नफरत है, जो खाकी और डंडे के दम पर पाकिस्तान पर राज कर रहे हैं।

अदनान सामी ने आगे लिखते हुए कहा कि मुझे उन लोगों से नफरत है, जो पाकिस्तान में हो रही इन चीजों के लिए जिम्मेदार हैं और साथ ही दुनिया के साथ भी पाकिस्तान के रिश्ते को खराब कर रहे हैं। हमारे इलाके को शांति की जरूरत है।

यह भी पढ़ें. महिलाओं के ये अंग! मर्दो को कर देते हैं मदहोश, क्या आप जानते हैं

बताते चलें कि मशहूर सिंगर अदनान सामी ने 2016 में भारतीय नागरिकता ली थी, तभी से वे भारत में रह रहे हैं।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story