×

श्मशान में हुआ कुछ ऐसा कि लोग चीखते चिल्लाते भागने लगे, कई हुए बेहोश

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के छपारा विकासखंड के एक गांव में श्मशान गए 50 से ज्यादा लोगों परअचानक कयामत टूट पड़ी। जिसको जहां मिली बदहवास हो भाग खड़ा हुआ। यह हमला हुआ ही अचानक था। इस हमले में घायल हुए करीब 12 लोग बेहोश हो गए। बाकी सभी चोटिल।

राम केवी
Published on: 3 March 2020 3:38 PM GMT
श्मशान में हुआ कुछ ऐसा कि लोग चीखते चिल्लाते भागने लगे, कई हुए बेहोश
X

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की जहां एक गांव के श्मशान में ऐसा कुछ हुआ जिसमें 50 लोग चोटिल हो गए और एक दर्जन से ज्यादा बेहोश। ये सभी लोग एक महिला की अंत्येष्टि में गए थे। घटना के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे कि श्मशान में दिनदहाड़े क्या हुआ कि इतना बड़ा कांड हो गया।

आमतौर पर श्मशान बहुत शांत जगह माना जाता है। वहां पर शव यात्रा में आए शोकाकुल लोग होते हैं और वह मृत शरीर जिसका अंतिम संस्कार करना होता है। वैसे तो श्मशान में प्रतिदिन अनगिनत शव जलते हैं वहां भीड़ भी रहती है लेकिन रात होते ही लोग श्मशान या कब्रिस्तान के बगल से निकलते हुए सिहर जाते हैं। मगर दिन में यह जगह निरापद रहती है ऐसा माना जाता है।

इसे भी पढ़ें

CAA: मोदी सरकार की बढ़ सकती है मुश्किलें, अब आया नया मोड़

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के छपारा विकासखंड के एक गांव में श्मशान गए 50 से ज्यादा लोगों परअचानक कयामत टूट पड़ी। जिसको जहां मिली बदहवास हो भाग खड़ा हुआ। यह हमला हुआ ही अचानक था। इस हमले में घायल हुए करीब 12 लोग बेहोश हो गए। बाकी सभी चोटिल। ये लोग गांव की एक महिला का अंतिम संस्कार करने गए थे। शुरू में तो कोई कुछ बताने की स्थिति में नहीं था।

डाक्टर ने दी ये जानकारी

ये लोग छपारा विकासखंड के गोरखपुर गांव में सोमवार को एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान गए थे। बाद में छपारा अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि इन लोगों को भूत ने नहीं पकड़ा है ये लोग मधुमक्खी के हमले में घायल हुए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

PM मोदी से मिले केजरीवाल: खुशी जाहिर करते हुए बोले-‘वो मदद करेंगे’

घायल हुए गोरखपुर गांव के सरपंच रामदयाल इड़पाचे, हरचंद डहेरिया, केसरी उइके इत्यादि ने बताया कि ग्रामीण आदिवासी परिवार की महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान गए थे। तभी अचानक आसमान से काला बादलों का टुकड़ा सा उतरता दिखा और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों पर टूट पड़ा।

इसे भी पढ़ें

हो गया खुलासा: PM मोदी आखिर क्यों छोड़ेंगे सोशल मीडिया, खुद बताई वजह

ये मधुमक्खियां थीं तो उन का झुंड कहां से और कैसे आया कोई नहीं समझ पा रहा। सरपंच ने बताया कि मधुमक्खियों के वहां से जाने के बाद ही महिला का अंतिम संस्कार किया जा सका। ये घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

राम केवी

राम केवी

Next Story