×

दर्दनाक! महज इतने रुपये में हो गया किशोरी के जिंदगी का सौदा

बता दें कि वारंट मिलते ही पुलिस विधायक की गिरफ्तारी में जुट गयी है। इसके लिए छापेमारी तेज कर दी गयी है। साथ ही वारंट मिलने के बाद ही टीम विधायक के ठिकानों की ओर निकल गयी है।

Harsh Pandey
Published on: 27 April 2023 8:47 PM GMT
दर्दनाक! महज इतने रुपये में हो गया किशोरी के जिंदगी का सौदा
X
rape

पटना: बिहार के बहुचर्चित सेक्स कांड में संदेश के राजद विधायक अरुण यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में अब उनका जेल जाना तय माना जा रहा है।

भोजपुर व पटना बिहार के बहुचर्चित सेक्स कांड से जुड़े पुलिस के अनुरोध पर पॉक्सो के विशेष कोर्ट ने शुक्रवार को विधायक अरुण यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

बता दें कि वारंट मिलते ही पुलिस विधायक की गिरफ्तारी में जुट गयी है। इसके लिए छापेमारी तेज कर दी गयी है। साथ ही वारंट मिलने के बाद ही टीम विधायक के ठिकानों की ओर निकल गयी है।

यह भी पढ़ें. असल मर्द हो या नहीं! ये 10 तरीके देंगे आपके सारे सवालों के सही जवाब

आईओ चंद्रशेखर...

हालांकि पुलिस इस मामले में अब भी साफ तौर पर कुछ बताने से परहेज कर रही है। इस केस के आईओ चंद्रशेखर गुप्ता शुक्रवार को डायरी लेकर कोर्ट पहुंचे। उसके बाद कोर्ट ने दोपहर बाद वारंट जारी कर दिया।

बताया जा रहा है कि सेक्स कांड में नाम आने के बाद पुलिस विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के लिए बुधवार को ही कोर्ट गयी थी।

तब कोर्ट ने आवेदन में कुछ कमियां पाते हुए पुलिस से डायरी की मांग कर दी थी। इधर, केस में नाम आने के बाद से ही विधायक भूमिगत हो गये हैं।

बताते चलें कि कि पीड़ित किशोरी का कोर्ट में दुबारा बयान छह सितंबर को कराया गया था, जिसमें ही विधायक का नाम आया था।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

चारा हजार में किशोरी का सौदा...

महज चार हजार रुपये में बिहार के हाई प्रोफाइल सेक्स स्कैंडल की शिकार आरा की किशोरी का सौदा किया गया था। उसके साथ पहली बार यूपी के लखनऊ में रेप किया गया था।

इसके लिए उसे लखनऊ के रहने वाले रिंकू नाम के युवक के आवास पर ले जाया गया था और वहीं इस घटना को अंजाम दिया गया था। तब किशोरी के साथ उसे ले जाने वाली महिला के साथ भी गंदा काम किया गया था। इसके एवज में किशोरी व महिला को महज चार-चार हजार रुपये दिये गये थे।

वहीं किशोरी व महिला के बीच कड़ी बनी आरा की रहने वाली एक युवती को सिर्फ पांच सौ रुपये दिये गये थे। सेक्स स्कैंडल में जेल जाने वाली महिला ने खुद इस बात को पुलिस के सामने स्वीकार किया है।

पुलिस के सामने बयान...

महिला ने खुद इस बात को पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि किशोरी को आरा से सीधे लखनऊ निवासी रिंकू के आवास पर ले जाया गया। वहां किशोरी व महिला के साथ रेप किया गया।

यह भी पढ़ें. लड़कियों को पसंद ये! बताती नहीं पर हमेशा ही खोजती हैं ये चीजें

तीन दिन तक लखनऊ में रखे जाने के बाद महिला किशोरी को लेकर पहले पटना और फिर आरा पहुंची। इसके बाद किशोरी को आरा स्थित मनरेगा के इंजीनियर के आवास पर भेजा गया। फिर पटना के सचिवालय स्थित एक सरकारी फ्लैट (नंबर 28) पर भेजा गया।

पटना के सचिवालय स्थित एक सरकारी फ्लैट (नंबर 28) को ही विधायक का आवास बताया जा रहा है। यहां उसे पिछले दरवाजे से महिला द्वारा ही ले जाया गया था।

कोर्ट में दिये गये पुर्नबयान...

कोर्ट में 164 के तहत दिये गये पुर्नबयान में इसी फ्लैट में भोजपुर के संदेश के विधायक अरुण यादव पर रेप का आरोप किशोरी ने लगाया है।

रिंकू का सुराग नहीं...

किशोरी को देह व्यापार के धंधे में धक्का देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली युवती के बारे में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

साथ ही साथ पुलिस को इस मामले में लखनऊ के रिंकू का भी अभी कर कोई सुराग नहीं मिला है। सका है। रिंकू का जुड़ाव भोजपुर से भी बताया जा रहा है।

पुलिस को विधायक अरुण की तलाश...

भोजपुर व पटना से जुड़े सेक्स रैकेट कांड में संदेश के राजद विधायक अरुण यादव पर शुक्रवार को गिरफ्तारी वारंट निकल गया।

बता दें कि आरा पुलिस के अनुरोध पर पॉक्सो के विशेष कोर्ट ने शुक्रवार को विधायक अरुण यादव के खिलाफ वारंट जारी किया।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। अगर विधायक ने सरेंडर नहीं किया तो पुलिस उनके खिलाफ इश्तेहार जारी किया जाएगा।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story