×

जांच शुरू: स्विस बैंक में महाराष्ट्र के एक शाही घराने का खाता

स्विस बैंकों में खाता रखने वाले भारतीयों की धीरे धीरे पोल खुल रही है। स्विस बैंकों में ब्लैक मनी रखने वाले लोगों की मुश्कीलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है

Harsh Pandey
Published on: 24 Nov 2019 1:22 PM GMT
जांच शुरू: स्विस बैंक में महाराष्ट्र के एक शाही घराने का खाता
X

नई दिल्ली: स्विस बैंकों में खाता रखने वाले भारतीयों की धीरे धीरे पोल खुल रही है। स्विस बैंकों में ब्लैक मनी रखने वाले लोगों की मुश्कीलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। खबर है कि स्विस बैंकों में खाता रखने वाले की जांच के घेरे में एक शाही घराना भी आ चुका है।

दरअसल, भारतीय जांच अधिकारी, महाराष्ट्र में सांगली के पूर्व रियासतदारों के परिवार के दो लोगों की जानकारी स्विट्जरलैंड के टैक्स विभाग से मंगायी हैं।

यह भी पढ़ें- सनी से ऐसा सवाल! तो इस शख्स को देना पड़ा इनको गोल-गोल जवाब

स्विट्जरलैंड सरकार से अनुरोध...

इस जांच में भारतीय अधिकारियों ने आधिकारिक सहयोग के लिए स्विट्जरलैंड सरकार से अनुरोध कर चुकें है। इस पर स्विट्जरलैंड के अधिकारी सार्वजनिक नोटिस जारी कर सांगली के पूर्व शाही घराने के विजयसिंह माधवराव पटवर्धन और उनकी पत्नी रोहिणी विजयसिंह पटवर्धन से इस मामले को देखने के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने को कहा है।

यह भी पढ़ें- सलमान अकेले में करते थे ये! गम था इस बात का, वजह थी ये हीरोइन

फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री का भी नाम...

स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने दोनों से यह भी कहा है कि यदि उन्हें अपने खातों से संबंधित सूचना भारत को दिए जाने को लेकर कोई आपत्ति है, तो वे उसे बाकाया दर्ज करायें। पटवर्धन दंपति की पुत्री भाग्यश्री फिल्मों में काम करती हैं।

यह भी पढ़ें- वाह! कुछ ऐसा है ताज होटल, इतने रूपये में मिलेगा एक वेज थाली

स्विट्जरलैंड सरकार का ये है फार्मूला...

स्विट्जरलैंड सरकार ऐसे मामलों में विदेशी सरकारों को सूचनाएं देने से पहले खाते दारों को अपना पक्ष रखने का मौका देने के लिए राजपत्र में सार्वजनिक नोटिस जारी करती हैं, स्विट्जरलैंड के हालिया संघीय राजपत्र में प्रकाशित दो अलग अधिसूचनाओं में पटवर्धन दंपत्ति को 10 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने वाले व्यक्ति को नामित करने को कहा है।

यह भी पढ़ें- बहुत महंगी ये हिरोईन! सलमान और शाहरुख भी नहीं टिकते इनके आगे

हालांकि इन अधिसूचनाओं में दंपत्ति के नाम तथा उनकी जन्मतिथियां छोड़ कोई अन्य जानकारी नहीं दी गयी है।

पटवर्धन परिवार से कोई प्रतिक्रिया नहीं...

इस मामले में पक्ष जानने के लिये पटवर्धन परिवार से बार-बार संपर्क किये जाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, एक कंपनी जिसमें दोनों पति-पत्नी निदेशक हैं, के आधिकारिक ईमेल पर भेजे गये सवालों का भी अब तक कोई उत्तर नहीं मिला है।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story