×

Taiwan In India: भारत में बढ़ रही ताइवान की मौजदूगी, अब मुंबई में खुलेगा दफ्तर

Taiwan In India: ताइवान अब मुंबई में अपना तीसरा दफ्तर खोलने जा रहा है। दिल्ली और चेन्नई में लंबे समय से ताइवान के 'ताइपेई इकनॉमिक एंड कल्चरल सेंटर' चल रहे हैं।

Neel Mani Lal
Published on: 6 July 2023 12:33 PM GMT
Taiwan In India: भारत में बढ़ रही ताइवान की मौजदूगी, अब मुंबई में खुलेगा दफ्तर
X
भारत में बढ़ रही ताइवान की मौजदूगी, अब मुंबई में खुलेगा दफ्तर: Photo- Social Media

Taiwan In India: भले ही भारत ने ताइवान को संप्रभु देश के रूप में मान्यता नहीं दी है और दोनों देशों में औपचारिक कूटनीतिक रिश्ते नहीं हैं, फिर भी ताइवान की भारत में मौजदूगी है जो और भी बढ़ने जा रही है। ताइवान अब मुंबई में अपना तीसरा दफ्तर खोलने जा रहा है। दिल्ली और चेन्नई में लंबे समय से ताइवान के 'ताइपेई इकनॉमिक एंड कल्चरल सेंटर' चल रहे हैं। भारत में मौजूदा समय मे 100 से भी ज्यादा ताइवानी कंपनियां काम कर रही हैं, जिनमें एप्पल के आईफोन की असेंबली करने वाली कंपनियां फॉक्सकॉन और पेगाट्रोन भी शामिल हैं।

ताजा घोषणा

ताइवान ने कहा है कि अब वो ताइपेई इकनॉमिक एंड कल्चरल सेंटर' मुंबई में भी खोलेगा। पहला सेंटर ताइवान ने 1955 में दिल्ली में खोला था, जो एक तरह से ताइवान के दूतावास के रूप में काम करता है। दूसरा दफ्तर 2012 में चेन्नई में खोला गया था जो ताइवानी वाणिज्य दूतावास की तरह काम करता है।

मुंबई में खुलने वाला दफ्तर महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में वीजा सेवायें और अन्य मदद मुहैया कराएगा। इसके अलावा यह विज्ञान और टेक्नोलॉजी, शिक्षा, सांस्कृतिक सहयोग और आपसी रिश्तों को भी बढ़ाने का काम करेगा।भारत में मौजूद ताइवानी कंपनियों में से 60 प्रतिशत दक्षिण भारत में काम कर रही हैं। ताइवानी कम्पनियों की कई यूनिट्स तमिलनाडु में हैं। कई और ताइवानी कंपनियां भारत में प्रोडक्शन करना चाहती हैं।

- फॉक्सकॉन ने भारत के वेदांता समूह के साथ मिलकर भारत में सेमीकंडक्टर चिप्स बनाने की एक बड़ी फैक्ट्री लगाने की भी घोषणा की है।

- ताइवानी कंपनियों का इरादा अपने कारखाने चीन से बाहर शिफ्ट करने का है।

- ताइवान को 1949 से 1971 तक संयुक्त राष्ट्र द्वारा एक देश के रूप में मान्यता दी गई थी, लेकिन यह वर्तमान में इसे केवल एक क्षेत्र के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

- अप्रैल 2022 तक, 13 देशों और वेटिकन सिटी ने ताइवान को एक संप्रभु देश के रूप में मान्यता दी है।

Neel Mani Lal

Neel Mani Lal

Next Story