×

अभी-अभी भयानक हादसा: बेकाबू हुई कार और गिरी खाई में, बिछ गई लाशें

घटना स्थल से मिली जानकारी के मुताबिक, इनोवा कार का नम्बर (DL1RTA1912) जोकि दिल्ली से पिथौरागढ़ की तरफ जा रही थी। इस दौरान अचानक ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे खाई में जा गिरी।

Vidushi Mishra
Published on: 15 May 2020 12:40 PM GMT
अभी-अभी भयानक हादसा: बेकाबू हुई कार और गिरी खाई में, बिछ गई लाशें
X

नई दिल्ली: शुक्रवार को उत्तराखंड में बहुत भी भयानक हादसा हो गया। ये हादसा टनकपुर-चंपावत हाईवे पर हुआ, जहां सुखिढाक के पास इनोवा गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

ये भी पढ़ें...देश में अलर्ट: आ रहा चक्रवाती तूफान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

कार सीधे खाई में जा गिरी

घटना स्थल से मिली जानकारी के मुताबिक, इनोवा कार का नम्बर (DL1RTA1912) जोकि दिल्ली से पिथौरागढ़ की तरफ जा रही थी। इस दौरान अचानक ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे खाई में जा गिरी।

साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबिक एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम ने 3 घायलों को टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। स्थानीय पुलिस का कहना है कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी लोग पिथौरागढ़ निवासी बताए जा रह हैं।

दूसरा भयानक हादसा

इससे पहले बाजपुर में सुबह गडरी नदी पुल के पास छोटा हाथी और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि मृतक का जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया है। शुक्रवार को गांव शिवपुरी निवासी सतपाल सिंह अपने जीजा के साथ बाजार से घर वापस लौट रहा था।

ये भी पढ़ें...कानून मंत्री को SC से बड़ी राहत, हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

उसकी बाइक को बेरिया दौलत रोड गडरी नदी पुल के पास छोटा हाथी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सतपाल सिंह और अजमेर सिंह सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलो को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के चलते ही सतपाल सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि अजमेर सिंह की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें...काम आयेगा भारत ही, बिना इसे कोई देश नहीं बना पाएगा कोरोना की वैक्सीन

तीसरा भयानक हादसा

इससे पहले उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ से मजदूरों को लेकर बिहार जा रही एक बस सड़क पर पलट गई है। बस पलटने का ये हादसा कंडीसौड़ कोटीगाड़ के पास हुआ। इस बस में 22 मजदूर सवार थे। हुए इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं।

इस हादसे पर दुर्घटना का कारण का ब्रेक पाइप फटना बताया जा रहा है। हालांकि मजदूर वापस चिन्यालीसौड़ लौट गए हैं। साथ ही ये भी बताया जा रहा है मजदूरों ने बिहार जाने के लिए खुद ही बस बुक कराई थी।

ये भी पढ़ें...मची भगदड़: भारत की सीमा में हुई हाथियों की एंट्री, अलर्ट हुआ जारी

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story