×

आ रहा भयानक तूफान: 16 मई को यहां देगा दस्तक, IMD का अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि उत्तर भारत के कई शहरों में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। इसके चलते लगभग 70 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

Vidushi Mishra
Published on: 13 May 2020 1:26 PM GMT
आ रहा भयानक तूफान: 16 मई को यहां देगा दस्तक, IMD का अलर्ट जारी
X

नई दिल्ली। महासंकट की घड़ी से गुजर रहे भारत को कुछ दिनों में मौसम की मार भी झेलनी पड़ सकती है। देश में एक बार फिर मौसम तेजी से बदल रहा है। बीते 2-3 दिनों में देश के कई राज्यों में धूल भरी तेज हवाओं ने इस बात के संकेत दिए हैं। कभी दिन में तेज गर्मी और धूप रहती है तो एक दम से शाम को या रात को अचानक मौसम में बदलाव होने लगता हैं। हालांकि अनुमान यह है कि अगले 24 घंटों में देश के कई राज्यों में इसी तरह धूल भरी आंधी चल सकती है।

ये भी पढ़ें...ये 6 महिला IAS ऑफिसर: जिन्होंने महामारी में नहीं मानी हार, डटी रही लगातार

शाम एक चक्रवाती तूफान

लेकिन इसके साथ ही मौसम विभाग ने ये भी बताया है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर आज सुबह एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। साथ ही ये भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि 16 मई तक शाम एक चक्रवाती तूफान तैयार हो सकता है।

साथ ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि उत्तर भारत के कई शहरों में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। इसके चलते लगभग 70 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें...मिले फायदे ही फायदे: वित्तमंत्री का बड़ा ऐलान, जाने किसे क्या और कितना मिला

पश्चिमी विक्षोभ अभी भी एक्टिव

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि इस समय उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ अभी भी एक्टिव है। जिसका प्रभाव पर्वतीय इलाकों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बना हुआ है।

इन हालातों को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें मौसम खराब होने की चेतावनी दी जाती है। इस दौरान लोगों से बाहर निकलने पर सावधानी बरतने को कहा गया है।

इसके अलावा बंगाल में इस साल मानसून 7 जून तक दस्तक दे सकता है, मतलब पूर्व अनुमानित समय से दो दिन पहले। मौसम विभाग के अनुसार, मानसूनी बादलों के उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में पहले 9 जून को पहुंचने की बात थी, लेकिन अब 7 जून से बारिश शुरू हो सकती है।

ये भी पढ़ें...सेना में भर्ती आसान: आम नागरिकों को सुनहरा मौका, जल्द होगा फैसला

जल्द आ सकता है मानसून

सिलीगुड़ी में भी 9 जून से मानसून की बारिश शुरू होने का अनुमान था, लेकिन नए अनुमान के मुताबिक यह अब एक दिन पहले यानी 8 जून है। हालांकि कोलकाता पहुंचने में मानसूनी बादलों को इस साल एक दिन की देरी हो सकती है। पहले मानसूनी बादलों के 10 जून को कोलकाता पहुंचने का अनुमान था, जो अब 11 जून बताया जा रहा है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाएं अगले शनिवार को अंडमान निकोबार में प्रवेश कर सकती हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून में 3-7 दिन का विलंब हो सकता है।

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तों नई दिल्ली में बारिश सामान्य तौर पर 23 जून को दस्तक देती थी। इस साल इसकी तारीख 28 जून बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें...आंधी-बारिश का कहर: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, होगा भारी नुकसान

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story