×

दिल्ली के ये इलाके भी कंटेनमेंट जोन घोषित, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

दिल्ली में लॉकडाउन के बावजूद लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या के कारण सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार देर शाम तीन और इलाकों...

Ashiki
Published on: 12 April 2020 3:29 AM GMT
दिल्ली के ये इलाके भी कंटेनमेंट जोन घोषित, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
X

नई दिल्ली: दिल्ली में लॉकडाउन के बावजूद लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या के कारण सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार देर शाम तीन और इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। अब इन इलाकों में भी किसी का भी आना-जाना नहीं होगा।

ये पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, योगी सरकार देगी इतनी रकम

ये हैं नए इलाके

जिन इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है, उनमें राजौरी, देवली और जहांगीरपुरी के इलाके शामिल हैं। राजौरी के A-30 मानसरोवर गार्डन को तो जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक और देवली एक्सटेंशन को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया।

ये पढ़ें: कंफर्म: इस साल सलमान खान ईद पर नहीं देंगे ईदी, फैंस में छाई मायूसी

13 मस्जिदों से निकाले गए 102 लोग

जहांगीरपुरी सी ब्लॉक के मकान नंबर 1 से 1000 (गली नंबर एक से 10) तक को सील किया गया। इन इलाकों में सख्ती रहेगी। इससे पहले शनिवार की सुबह ही पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके को सील करने के आदेश दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह आदेश इलाके की 13 मस्जिदों से 102 लोगों को निकाले जाने और इनमें से 52 में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि होने के बाद दिया है।

ये पढ़ें: गुरु घर का लंगर, 75 हजार लोग रोजाना करते हैं नि:शुल्‍क भोजन

...तो ये है असली वजह

जानकारी के अनुसार, ये सभी 102 लोग निजामुद्दीन की मरकज के तबलीगी जमात में शामिल हुए थे। इनमें कुछ विदेशी भी हैं। इसी वजह से इन इलाकों की वजह से इन्हें कंटेनमेंट घोषित किया गया। गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने कोरोना की बढ़ती रफ्तार पर रोकने के लिए 30 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। इनमें जहांगीरपुरी ए ब्लॉक का नाम शामिल था। अब इस सूची में बी ब्लॉक का नाम भी जुड़ गया है।

ये पढ़ें: Live: भारत में 24 घंटों में संक्रमण के 1000 नए केस, कोरोना से डॉक्टर की मौत

कंटेनमेंट घोषित पहले के इलाके

बता दें कि दिल्ली में जिन 30 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था, उनमें सर्वाधिक नौ ईस्ट दिल्ली के थे। सेंट्रल दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली के तीन-तीन, शाहदरा के पांच, साउथ दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और नई दिल्ली के दो-दो इलाके भी शामिल हैं।

ये पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर सकते हैं लॉकडाउन बढ़ाने का एलान

ऑस्ट्रेलिया के 444 नागरिकों ने दिल्ली से मेलबर्न के लिए चार्टर फ्लाइट से भरी उड़ान

दुनियाभर में 108702 पहुंची कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद

दुनिया में कोरोना ने मचाया कोहराम, US में पिछले 24 घंटे में 1,920 लोगों की गई जान

Ashiki

Ashiki

Next Story