×

घिनौनी हरकत: आदिवासी महिलाओं के साथ ऐसा काम, बंधक बना कर की हिंसा

खबर झारखंड से है, जहां पर दो आदिवासी महिलाओं को बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। महिलाएं जिस कंपनी में काम करती थीं, वहां पर उन्हें बंधक बनाकर उनके साथ हिंसा की गई।

Shreya
Published on: 11 Jun 2020 9:11 AM GMT
घिनौनी हरकत: आदिवासी महिलाओं के साथ ऐसा काम, बंधक बना कर की हिंसा
X

रांची: खबर झारखंड से है, जहां पर दो आदिवासी महिलाओं को बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। महिलाएं जिस कंपनी में काम करती थीं, वहां पर उन्हें बंधक बनाकर उनके साथ हिंसा की गई। इसके बाद दोनों अपनी बेटियों के साथ जंगल में छिपी रहती थीं। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब उन्हें बंगलूरू से 25 किलोमीटर दूर कुंबलगोडु पुलिस थाने के बाहर झारखंड का एक साथी कर्मचारी मिला।

यह भी पढ़ें: अनामिका शुक्ला मामले में अलर्ट हुई सरकार, अधिकारियों ने शुरू किया यह काम

महिलाओं को बंधक बना की गई हिंसा

दोनों महिलाओं का कहना है कि जिस कंपनी में वो काम करती थीं, उन्हें वहां पर बंधक बनाकर, उनके साथ हिंसा की जाती थी। इसके बाद दोनों लगभग एक महीने तक लॉकडाउन के दौरान अपनी पांच और आठ साल की बेटियों के साथ जंगल में छुपी रही थीं। एक महिला ने खुलासा किया कि कंगेरी में फैक्ट्री के दो आदमियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: चीन का खतरनाक प्लान: पीछे हटने पर बताई ये वजह, हरकतों का नहीं दिया जवाब

दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

दोनों कर्मचारियों के खिलाफ धारा 376डी, IPC की धारा और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। DSP ओम प्रकाश ने कहा कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फैक्ट्री का कर्मचारी इस वक्त चेन्नई में है और कोरोना वायरस के चलते वहां अभी नहीं जा सकते। लेकिन बंधुआ मजदूरी के आरोपों की जांच जारी है।

दोनों महिलाएं बच्चों के साथ तीन जून को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से चली थी और पांच जून को झारखंड पहुंचीं। श्रम विभाग ने पीड़ितों को मुआवजे के रूप में एक लाख रुपये दिए हैं।

यह भी पढ़ें: कोविड -19ः भारत यूएई आए साथ, ऐसे कर रहे हैं इक दूजे की मदद

क्या है पूरा मामला?

दर्ज मुकदमें के मुताबिक, दोनों महिलाओं ने फैक्ट्री में काम करना शुरू किया था। दोनों दिन में 15 घंटे काम करती थीं और उन्हें हफ्ते में केवल 200 रुपये ही दिए जाते थे, जबकि हर माह नौ हजार रुपये देने की बात कही गई थी। जब जनवरी में दोनों पहली बार फैक्ट्री से भागीं तो उन्हें कथित तौर पर फैक्ट्री का सुपरवाइजर जबरदस्ती वापस ले आया।

दो आदमियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

उन्हें कैद करके पीटा गया और दुष्कर्म की धमकी दी गई। उनसे उनके आधार कार्ड और फोन छीन लिए गए। इसके कुछ दिन बाद फैक्ट्री के दो आदमियों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: Flipkart का ये खास ऑफर: सस्ते में हवाई यात्रा का मौका, बस इतने में होगी बुकिंग

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story