×

बांस वाला बिस्किट: CM ने किया लॉन्च, बोले- रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

हर साल 18 सितंबर को विश्व बांस दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने बांस से बने बिस्किट और शहद की बोतल को लॉन्च किया है।

Newstrack
Published on: 19 Sep 2020 9:21 AM GMT
बांस वाला बिस्किट: CM ने किया लॉन्च, बोले- रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
X

लखनऊ: हर साल 18 सितंबर को विश्व बांस दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने बांस से बने बिस्किट और शहद की बोतल को लॉन्च किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार ने कहा कि ये दोनों ही चीजें राज्य में रोजगार के मौके को बढ़ावा देंगी। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट के जरिये दी।

ये भी पढ़ें: फैली नई बीमारी: ब्रूसेलोसिस से संक्रमित हो रहे लोग, लगातार हो रही जांच

लोगों के लिए जीविका का साधन

सीएम बिप्लब कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट ट्वीट करते हुए लिखा, विश्व बांस दिवस के मौके पर बांस से बनाए गए बिस्किट और शहद की बोतल लॉन्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि ये सामान हमारी टोपी में एक और पंख जोड़ देंगे। ये दोनों सामान राज्य में कई लोगों के लिए जीविका का साधन बन सकते हैं और प्रधानमंत्री मोदी के भारत के आत्मनिर्भर के लक्ष्य को भी पूरा कर सकते हैं।



प्राकृतिक तौर पर बनाए गए

साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि बांस से बने ये बिस्किट प्राकृतिक तौर पर बनाए गए हैं जो इसे और भी ज्यादा पौष्टिक और स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा उन्होंने ने बैंबू और केन डेवलेपमेंट इंस्टिट्यूट और डॉ. अभिनव कांत को इस नई शुरुआत के लिए धन्यवाद दिया है।

खाने में भी किया जाएगा इस्तेमाल

जानकारी के लिए बता दें कि BCDI संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर अभिनव कांत ने बांस से बनाए गए इन बिस्किट और बोतल को इसलिए विकसित किया ताकि राज्य के लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके। इस दौरान डॉ अभिनव कांत ने बताया कि बांस से बने ये बिस्किट सामान्य बिस्किट की तुलना में ज्यादा पौष्टिक हैं। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि अब तक बांस का इस्तेमाल औद्योगिक गतिविधियों के लिए किया जाता रहा है लेकिन अब इसका खाने में भी इस्तेमाल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बिजली-पानी पर 50% डिस्काउंट: उपराज्यपाल का बड़ा ऐलान, खुशी में डूबे लोग

गौरतलब है कि त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर के ज्यादातर राज्यों में बांस रोजमर्रा के इस्तेमाल की बहुत सामान्य वस्तु है। साथ ही इसे फर्नीचर से लेकर खाने तक में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन बांस के बने बिस्कुट के बारे में पहली बार सुनने और देखने को मिला है। राज्य सरकार अपने यहां बनने वाले बांस के उत्पादों को देश और दुनियाभर में नया मुकाम दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है।

ये भी पढ़ें: मोदी पर गरजे राहुल: कहा कि स्वराज और राष्ट्रवाद का सीधा संबंध अहिंसा से

Newstrack

Newstrack

Next Story