×

शाही शादी: रीवा की राजकुमारी आज बनेंगी दुल्हन, ये VVIP होंगे शामिल

कोरियोग्राफर-अभिनेत्री और रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह जिन्हे शो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में कीर्ति गोयनका के किरदार के लिए जाना जाता है। आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

Aditya Mishra
Published on: 11 Aug 2023 10:45 AM GMT
शाही शादी: रीवा की राजकुमारी आज बनेंगी दुल्हन, ये VVIP होंगे शामिल
X

मुंबई: कोरियोग्राफर-अभिनेत्री और रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह जिन्हे शो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में कीर्ति गोयनका के किरदार के लिए जाना जाता है। आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

वह उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की पुत्रवधु बनेंगी। मोहिना की शादी सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश के साथ आज होने जा रही है।

कई टीवी कलाकार उत्तराखंड पहुंचे

उनके वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए कई साथी टीवी कलाकार उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। कलाकारों का आना अभी भी जारी है।

बताया जा रहा है कि ये अपने आप में एक शाही शादी होगी, इसके लिए पहले से ही सभी जरूरी तैयारी पूरी कर ली गई थी। समारोह में कोई कमी न रह जाए इस बात का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें...अजहर के बेटे से दिसंबर में ​होगी सानिया मिर्जा के बहन की शादी

नितिन गडकरी और सीएम योगी होंगे शामिल

सुयश और मोहिना कुमारी के विवाह समारोह के लिए बैरागी कैंप में भव्य मंडप तैयार किया गया है। इसे रंगे बिरंगे फूलों से सजाया गया है।

उधर खबरें ऐसी भी आ रही है कि इस शाही शादी में कई विदेशी मेहमान और बड़ी संख्या में सतपाल महराज के अनुयायी भी शिरकत करने के लिए उतराखंड पहुंच रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक़ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश महाराज के विवाह समारोह में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शिरकत कर सकते हैं। कई वीवीआईपी भी शामिल होंगे।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यक्रम तय है। इसके अलावा कई प्रदेशों के राज्यपालों के भी शादी में पहुंचने की चर्चा है। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है। एक दिन पहले से ही वह सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान बनाने में मशगूल नजर आ रही है। हरिद्वार ऋषिकेश हाईवे से सटा बैरागी कैंप आयोजन स्थल है।

ये भी पढ़ें... 70 साल का बुजुर्ग पड़ा पीवी सिंधु के पीछे, कराओ शादी नहीं तो कर लूंगा अपहरण

मेहमानों का रखा जा रहा विशेष ख्याल

मेहमानों को यहां तक पहुंचने में कोई दिक्कत ना हो इस बात का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। यहां आपको बता दे मोहिना कुमारी सिंह की मेहंदी की रस्म रविवार को दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई थी।

इस दौरान वर पक्ष और और मोहिना की कुछ ख़ास सहेलियां यहां मौजूद रहीं। मेहमानों के लिए शहर के ज्यादातर होटल पहले से बुक करा दिए गये हैं।

ये भी पढ़ें...एक मोहब्बत ऐसी भी! पाकिस्तान में जाकर रचाई शादी, मुश्किलों से पाया प्यार

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story