×

 70 साल का बुजुर्ग पड़ा पीवी सिंधु के पीछे, कराओ शादी नहीं तो कर लूंगा अपहरण

Harsh Pandey
Published on: 9 May 2023 10:22 AM GMT
 70 साल का बुजुर्ग पड़ा पीवी सिंधु के पीछे, कराओ शादी नहीं तो कर लूंगा अपहरण
X

नई दिल्ली: ये सुनकर आपकी हंसी रूकेगी नहीं, लेकिन आप ये खबर जरूर पढ़ें। पूरा मामला यह है कि क‍ि एक 70 साल के बुजुर्ग 24 साल की लड़की से शादी करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

इसके ल‍िए वह कलेक्ट्रेट कार्यालय में याच‍िका लेकर भी पहुंच गए। 24 साल की वह कोई आम लड़की नहीं बल्क‍ि बैडम‍िंटन स्टार पीवी स‍िंधु है।

यह भी पढ़ें: लड़कियों को पसंद ये! बताती नहीं पर हमेशा ही खोजती हैं ये चीजें

बता दें कि तम‍िलनाडु के रामनाथपुरम ज‍िले में रहने वाले 70 साल के मलयसामी ने ज‍िला कलेक्ट्रट कार्यालय में एक याच‍िका दी है। याच‍िका में कहा गया है क‍ि वह बैडम‍िंटन स्टार पीवी स‍िंधु से शादी करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें. असल मर्द हो या नहीं! ये 10 तरीके देंगे आपके सारे सवालों के सही जवाब

मलयसामी ने कहा...

मलयसामी ने यहां तक कहा क‍ि यद‍ि कलेक्ट्रेट कार्यालय ने इसके ल‍िए जरूरी इंतजाम नहीं क‍िए तो वह पीवी स‍िंधु का अपहरण कर लेंगे। कलेक्ट्रेट पहुंचे मलयसामी ने बैडम‍िंटन की स्वर्ण पदक व‍िजेदा पीवी और खुद की फोटो के साथ एक आवेदन द‍िया है। उस आवेदन में कहा गया क‍ि उसकी रुच‍ि पीवी स‍िंधु से शादी करने की है।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

यह घटना जिला कलेक्टर द्वारा आयोजित साप्ताहिक बैठकों के दौरान हुई जहां आम जनता आ सकती है। यहां जनता अपनी याचिकाएं, शिकायतें आदि दे सकती है।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

मलयसामी ने यह भी कहा कि जब वह सिर्फ 16 साल की थी, तब से वह स‍िंधु से प्रभाव‍ित हैं. बुजुर्ग ने कहा कि वह सिंधु के करियर से बेहद प्रभावित हैं और अब वह उसे अपना जीवन साथी बनाना चाहते हैं।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story