×

राजस्थान: गहलोत सरकार को लगा तगड़ा झटका, 2 विधायकों ने वापस लिया समर्थन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीते दिनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि राजस्थान में सरकार गिराने का फिर से खेल शुरू होने वाला है। महाराष्ट्र में भी सरकार गिराने की चर्चाएं हैं।

Newstrack
Published on: 11 Dec 2020 8:46 AM GMT
राजस्थान: गहलोत सरकार को लगा तगड़ा झटका, 2 विधायकों ने वापस लिया समर्थन
X
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (फोटो : सोशल मीडिया)

जयपुर: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार को आज तगड़ा झटका लगा है। भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस ले लिया है।

बीटीपी के दो विधायक लगातार गहलोत सरकार को समर्थन दे रहे थे। हालांकि, दो विधायकों के समर्थन वापस लेने से अशोक गहलोत सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

क्योंकि राजस्थान के अंदर कांग्रेस के पास सरकार चलाने के लिए पूर्ण बहुमत है। यहां पर एक बात ये भी याद दिला दें कि अभी बीते दिनों ही खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आशंका जताई थी कि राज्य में फिर एक बार सरकार गिराने की हलचल शुरू हो गई है।

क्या वाकई में गिरने वाली है राजस्थान सरकार? CM गहलोत ने क्यों दिया ऐसा बयान

Sachin Pilot and Rahul Gandhi. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता सचिन पायलट और राहुल गांधी (फोटो: सोशल मीडिया)

बीते दिनों अशोक गहलोत ने विधायकों के टूटने की जताई थी आशंका

उन्होंने इशारों ही इशारों में बीजेपी नेता अमित शाह, धर्मेन्द्र प्रधान और कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर निशाना साधा था। अब जबकि आज दो बीटीपी के विधायकों ने अपना समर्थन वापस ले लिया तो एक बार फिर से सीएम अशोक गहलोत का वो बयान में चर्चा में बना हुआ है।

बता दें कि इस साल की शुरुआत में जब विधानसभा में गहलोत सरकार ने अपना बहुमत साबित किया था, तब दोनों विधायकों ने अशोक गहलोत का समर्थन किया था।

हाल ही में राज्य में हुए पंचायत समिति के चुनाव में कांग्रेस को कई सीटों पर नुकसान हुआ है। बीटीपी के विधायकों ने आरोप लगाया था कि चुनावों में कांग्रेस ने उसका साथ नहीं दिया और धोखा दिया।

किसानों के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, पीएम मोदी पर बोला जोरदार हमला

Ashok Gehlot राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (फोटो: सोशल मीडिया)

यहां पढ़िए, गहलोत का पुराना बयान

बीते दिनों अशोक गहलोत ने आरोप लगाया था कि फिर से सरकार गिराने का खेल शुरू होने वाला है। अशोक गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि राजस्थान में सरकार गिराने का फिर से खेल शुरू होने वाला है। महाराष्ट्र में भी सरकार गिराने की चर्चाएं हैं।

उन्होंने नाम न लेते हुए इशारों ही इशारों में कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और बीजेपी पर एक साथ हमला बोला था। जिसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

बीजेपी के इस बड़े नेता ने ममता बनर्जी के लिए किया आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story