×

UIDAI ने किया आधार कार्ड में छेड़छाड़, लोगों की प्रॉब्लम का मिल गया सॉल्यूशन

आधार ऐप के लॉन्च के साथ कई समस्याओं का अब समाधन हो जाएगा। आधार संबंधी डिटेल डाउनलोड करने व सुरक्षा की दृष्टि ये नया ऐप मददगार है। इस संबंध में UIDAI ने ट्वीट कर जानकारी दी है। कोई भी आसानी से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से UIDAI का यह ऐप डाउनलोड करने सकते हैं। यह ऐप iOS और एन्ड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

suman
Published on: 23 Nov 2019 5:12 PM GMT
UIDAI  ने किया आधार कार्ड में छेड़छाड़, लोगों की प्रॉब्लम का मिल गया सॉल्यूशन
X

जयपुर: आधार ऐप के लॉन्च के साथ कई समस्याओं का अब समाधन हो जाएगा। आधार संबंधी डिटेल डाउनलोड करने व सुरक्षा की दृष्टि ये नया ऐप मददगार है। इस संबंध में UIDAI ने ट्वीट कर जानकारी दी है। कोई भी आसानी से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से UIDAI का यह ऐप डाउनलोड करने सकते हैं। यह ऐप iOS और एन्ड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस ऐप में आधार कार्डधारक का रजिस्टर्ड, नाम, जन्मतिथि, जेंडर, एड्रेस और फोटोग्राफ संबंधित डेटा उपलब्ध होगा।

यह पढ़ें..FB,TWITTER पर जारी है डेटा सेंधमारी, नहीं SAFE है पैसा, पर्स व पर्सनल जानकारी

UIDAI की ट्वीट में कहा गया है, 'अब पहले से डाउनलोड किए एम आधार ऐप को अन-इन्स्टॉल कीजिए। इसकी जगह नए आधार ऐप को डाउनलोड कीजिए।



खासियत

*इस नए ऐप में आधार सेवाओं के लिए दो तरह के सेक्शन होंगे। पहले सेक्शन का नाम आधार सर्विसेज डैशबोर्ड है। यह सेक्शन किसी भी आधार कार्ड धारक का तमाम आधार ऑनलाइन सेवओं के लिए सिंगल विंडो ऐप्लिकेबल है।

*दूसरे सेक्शन का नाम माई आधार है। इस सेक्शन में जिस आधार प्रोफाइल को ऐड करेंगे, उसे अपनी जरूरत और सहूलियत के हिसाब से पर्सनलाइज कर सकते हैं।

यह पढ़ें..होंगे बहुत महंगे! दिसंबर से हो जायेंगे Jio-Airtel-Voda-Idea महंगे, BSNL भी नहीं पीछे

*इस ऐप की सबसे खास बात है कि आधार कार्ड लेकर कहीं घूमने की जरूरत नहीं है। आधार आधारित तमाम सेवाओं के लिए एमआधार की मदद ले सकते हैं।

* कई बार होता है कि आधार के लिए ओटीपी आपके मोबाइल नंबर पर नहीं आता है तो ऐसी स्थिति में आप ऐप के टाइम बेस्ट ओटीपी का इस्तेमाल कर सकते हैं।यह केवल 30 सेकेंड के लिए ही मान्य होता है।



*इस ऐप के जरिए आपकी कोई भी जानकारी लीक नहीं होती क्योंकि आप अपने ऐप की मदद से क्यूआर कोड के जरिए जानकारी शेयर करते है।

यह पढ़ें..सौर ऊर्जा से चलने वाला ये शानदार फोन हुआ लांच, 490 रुपये देकर ऐसे करे बुकिंग

suman

suman

Next Story