×

देश का बुरा हाल: 15 दिनों में हुईं सबसे ज्यादा मौतें, बढ़ता जा रहा कहर

भारत में कोरोना से हुई कुल मौतों में तकरीबन 80 प्रतिशत मामले पांच राज्यों से सामने आए हैं। ये राज्य हैं-महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश। इसी तरह भारत में कुल 65 ऐसे जिले हैं जहां डेथ रेट 5 प्रतिशत से ज्यादा है।

SK Gautam
Published on: 17 Jun 2020 12:32 PM GMT
देश का बुरा हाल: 15 दिनों में हुईं सबसे ज्यादा मौतें, बढ़ता जा रहा कहर
X

नई दिल्ली: पूरे भारत सरकार में लगभग तीन महीने लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके बाद देश में कोरोना की वजह से मौतों का सिलसिला जारी है। इस अनलॉक में अब तक 45 प्रतिशत मौतें हो चुकी हैं। भारत में अब तक कोरोना की वजह से 9915 लोगों ने जान गंवाई है, जिसमें 4507 मौतें अनलॉक के बाद हुई हैं। बता दें कि 8 जून के बाद डेथ रेट में संक्रमण रेट से ज्यादा तेजी आई है, जो चिंता का विषय है। जहां संक्रमण रेट 1.29 प्रतिशत बढ़ा है वहीं डेथ रेट 1.33 प्रतिशत बढ़ा है।

डेथ रेट को काबू करना बेहद महत्वपूर्ण है

भारत में 8 जून को कोरोना डेथ रेट 2.78 था जो अब बढ़कर 2.89 हो गया है। 9 जून से 15 जून के दौरान भारत में संक्रमण के 77,098 केस सामने आए। और कुल 2442 मौतें हुईं। हालांकि भारत में डेथ रेट अब भी दुनिया के कई देशों से काफी कम है। इसी वजह से अब केंद्र सरकार के लिए डेथ रेट को काबू करना बेहद महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि सभी राज्य सरकारों को जरूरी प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं।

80 प्रतिशत मामले पांच राज्यों से ये राज्य हैं

भारत में कोरोना से हुई कुल मौतों में तकरीबन 80 प्रतिशत मामले पांच राज्यों से सामने आए हैं। ये राज्य हैं-महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश। इसी तरह भारत में कुल 65 ऐसे जिले हैं जहां डेथ रेट 5 प्रतिशत से ज्यादा है। इनमें मध्य प्रदेश के 19 जिले, गुजरात के 11, यूपी और महाराष्ट्र के 10-10 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

ये भी देखें: धोखेबाज चीन: 45 साल बाद दोहराई अपनी हरकत, शोक में है पूरा देश

सबसे अधिक डेथ रेट गुजरात का

भारत में इस वक्त कोरोना का सबसे अधिक डेथ रेट गुजरात का है। राज्य का कोरोना डेथ रेट 6.3 प्रतिशत है। भारत में सबसे ज्यादा डेथ रेट वाले 10 जिलों में गुजरात के 5 शामिल हैं। 11.11 के डेथ रेट के साथ गुजरात का पंचमहल सबसे ऊपर है। इसके बाद आनंद (9.45), पाटन (8.55), अरावली (8.11) और भावनगर (7.69) हैं। राज्य का सबसे महत्वपूर्ण जिला माने जाने वाले अहमदाबाद में भी डेथ रेट 7.12 है।

24 जिलों में 5 से ऊपर डेथ रेट

भारत में 24 ऐसे जिले हैं जहां पर डेथ रेट 5 से ज्यादा है। इनमें से सात महाराष्ट्र में हैं-जलगांव, सोलापुर, धूले, अमरावती, नांदेड़, नाशिक और औरंगाबाद। औरंगाबाद और सोलापुर में 3 से 13 जून के बीच नए मामलों में भी बहुत तेजी आई है। इसी तरह मध्य प्रदेश के 6 जिलों में कोरोना डेथ रेट काफी ज्यादा है। ये जिले हैं-उज्जैन (9.4), बुरहानपुर, सागर, पश्चिम निमाड़, पूर्वी निमाड़ और देवास। दिलचस्प रूप से इस लिस्ट में राज्य के तीन बड़े जिले इंदौर, भोपाल और जबलपुर नहीं शामिल हैं। इन सबकी डेथ रेट 5 से कम है।

ये भी देखें: हो जाइए सावधान: ATM वाले ध्यान दें इस पर, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

मेरठ जिले में 15 जून को 40 मौतें हुईं

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 15 जून को 40 मौतें हुईं। इस जिले का डेथ रेट 9.1 है। कुल 666 मामलों में अब 64 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद आगरा (6.26) और अलीगढ़ (5.79) का नंबर है।

कोलकाता कोरोना डेथ रेट 7.75 प्रतिशत

वहीं कोलकाता का डेथ रेट भारत के सभी महानगरों में सबसे ज्यादा है। शहर का कोरोना डेथ रेट 7.75 प्रतिशत है। साथ ही शहर में नए मामलों की संख्या में भी तेजी के साथ इजाफा हुआ। राजस्थान में पिंक सिटी जयपुर इकलौता शहर है जहां पर डेथ रेट 5 से ज्यादा है।

ये भी देखें: संकट में पाकिस्तान सरकार, अब इस बला को कैसे रोकेंगे इमरान

SK Gautam

SK Gautam

Next Story