×

ऋषिकेश: गंगा नदी पर बना 96 साल पुराना लक्ष्मण झूला पुल बंद हुआ

उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी पर बने लक्ष्मणझूला पुल को बंद कर दिया गया है| बताया जा रहा है कि पुल 96 साल पुराना है, और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पुल से आना-जाना कुछ वक़्त के लिए रोक दिया गया है|

Aditya Mishra
Published on: 13 July 2019 11:33 AM GMT
ऋषिकेश: गंगा नदी पर बना 96 साल पुराना लक्ष्मण झूला पुल बंद हुआ
X

उत्तराखंड: उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी पर बने लक्ष्मण झूला पुल को बंद कर दिया गया है| बताया जा रहा है कि पुल 96 साल पुराना है, और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पुल से आना-जाना कुछ वक़्त के लिए रोक दिया गया है|

यह भी पढ़ें.... जान लें: सिर्फ़ एक दिन में इस काम का करोड़ों ले रहे ये स्टार्स

दरअसल, लक्ष्मण झूला पुल काफी पुराना और जर्जर है| जिसकी वज़ह से यह खतरनाक माना जा रहा है और एक ओर से झुका हुआ प्रतीत होता है| पुल के ज्यादातर हिस्से काफी कमज़ोर हो चुके हैं और टूटने की स्थिति में आ गए हैं | हालाँकि यह भी बताया जा रहा है कि पुल ठीक होने के बाद इसे फिर खोला जा सकता है|

यह भी पढ़ें.... यूपी की बस अब नहीं है सुरक्षित, बैठेंगे तो होगा ये कांड

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि एक्सपर्ट्स की एक टीम नें पुल का निरक्षण किया, जिसके बाद उसे बंद किया गया| उनका कहना है कि लक्ष्मणझूला पुल अब और ज्यादा भार सहन नहीं कर सकता है|

यह भी पढ़ें.... महान क्रिकेटर की पत्नी को मिला धोखा, पार्टनर ने किया गलत इस्तेमाल

आपको बता दें कि लक्ष्मण झूला पुल इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन नमूना है, जिसका निर्माण साल 1923 में किया गया था | यह पुल गंगा नदी के दो हिस्सों को जोड़ता है | इस पुल की ख़ूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं और यह ऋषिकेश की पहचान बन चुका है| वहीँ इस पुल के बंद होने से स्थानीय लोगों को झटका लगा और वो इस फैसले से हैरान हैं|

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story