×

विक्टरी डे परेड में शामिल होंगे रक्षा मंत्री, जानें क्यों होता है इसका आयोजन

रूस हर साल नौ मई को विक्टरी डे परेड (Victory day parade) का आयोजन करता है। लेकिन इस बार कोरोना वायरस महामारी के चलते यह परेड टाल दिया गया।

Shreya
Published on: 22 Jun 2020 12:25 PM GMT
विक्टरी डे परेड में शामिल होंगे रक्षा मंत्री, जानें क्यों होता है इसका आयोजन
X

नई दिल्ली: रूस हर साल नौ मई को विक्टरी डे परेड (Victory day parade) का आयोजन करता है। लेकिन इस बार कोरोना वायरस महामारी के चलते यह परेड टाल दिया गया। अब यह परेड 24 जून को मनाया जा रहा है। रुस के लिए यह विक्टरी डे परेड बेहद खास है। वहीं इस खास मौके पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी हिस्सा लेने वाले हैं। साथ ही देश के जल, थल और वायु सेनाओं के जवान भी परेड में हिस्सा लेंगे।

विक्टरी डे परेड के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को न्योता

इस बार विक्टरी डे परेड के 75 साल पूरा होने पर रूस ने विक्टरी डे परेड के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया है। इसमें से एक चीन भी है। हालांकि कहा जा रहा है कि यहां भारत ने चीन को दरकिनार करने का फैसला किया है। रक्षा मंत्री अपने इस दौरे में किसी भी चीनी अधिकारी या मंत्री के साथ मुलाकात नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें: कौन हैं मरीना कुंवर: जिस पर मचा घमासान, भिड़े सिंगर सोनू और भूषण कुमार

चलिए जानते हैं क्या है विक्टरी डे परेड, जिसमें देश की सेना और राजनाथ सिंह लेंगे हिस्सा।

क्या है विक्टरी डे परेड?

रूस हर साल इस परेड का आयोजन 1945 में नाजी जर्मनी के आत्मसमर्पण के जश्न में मनाया जाता है। ये रूस की राजधानी मास्को और मुख्य राजधानी शहरों में हर साल मनाया जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान साल 1945 में इसी दिन नाजी जर्मनी ने रूस के सामने घुटने टेक दिए थे। विजय दिवस समारोह पूर्व सोवियत देशों के लिए ख़ास मौक़ा होता है। इसके अलावा 9 मई, 1945 की मध्यरात्रि में यूरोप और अफ्रीका के उत्तरी भागों में द्वितीय विश्व युद्ध का आधिकारिक समापन हुआ था। द्वितीय विश्व युद्ध में इसमें सभी देशों के 2.6 करोड़ लोग मारे गए थे।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन, इन घोटालें की न्यायिक जांच की करी मांग

तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हुए रक्षा मंत्री राजनाथ

बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रूस के तीन दिवसीय दौरे पर गए हैं। वहां वो मॉस्को में रूस की विक्टरी डे परेड में भी हिस्सा लेंगे। यहां पर चीन के प्रतिनिधि, मंत्री भी शामिल होंगे। हालांकि मौजूदा तनाव के कारण राजनाथ सिंह उनसे मुलाकात नहीं करेंगे।

तीनों सेना भी लेंगी सलाना परेड में हिस्सा

आपको बता दें कि भारत की थल, जल और वायु सेनाओं की एक टुकड़ी 24 जून को रूस की राजधानी मॉस्को के रेड स्क्वायर पर होने वाली सालाना परेड में हिस्सा लेगी। इसके लिए तीनों सेनाओं के 75 सदस्य पहले ही पहुंच चुके हैं। ऐसा नजारा पहली बार देखने को मिलेगा। क्योंकि इससे पहले तक इस मार्च में केवल भारत की थल सेना ही हिस्सा लेती थीं। लेकिन इस बार भारत की तीनों सेनाएं मार्च करती दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन, इन घोटालें की न्यायिक जांच की करी मांग

रक्षा मंत्री राजनाथ रूस के लिए रवाना

रक्षा मंत्री राजनाथ आज यानी सोमवार को रूस के लिए रवाना हो गए हैं। यहां पर कई अन्य देशों के प्रमुख और अधिकारी पर पहुंचने वाले हैं। इस बारे में रक्षामंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि तीन दिन की यात्रा पर मास्को के लिए रवाना हो रहा हूं। इस दौरान भारत-रूस रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर बातचीत करने का अवसर मिलेगा। मैं मास्को में 75 वें विजय दिवस परेड में भी शामिल होऊंगा।

यह भी पढ़ें: सेना से कांपा पाकिस्तान: 17 सनिकों को मिली दर्दनाक मौत, बौखलाए इमरान

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story