×

बड़ी खबर: ऐसा क्या होने जा रहा है देश में, हटाई गईं सीमा सुरक्षा चौकियां

गुजरात सरकार ने अपने राज्य के सीमाओं इलाकों में अंतरराज्यीय पुलिस चौकियां बंद करने का फैसला लिया है। राजस्थान, मध्यप्रदेश औऱ महाराष्ट्र की सीमाओं पर अब कोई चौकी नहीं होगी, बल्कि पुलिस कानून-व्यवस्था ही संभालेगी।

Aditya Mishra
Published on: 24 Dec 2019 2:43 PM
बड़ी खबर: ऐसा क्या होने जा रहा है देश में, हटाई गईं सीमा सुरक्षा चौकियां
X

अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने अपने राज्य के सीमाओं इलाकों में अंतरराज्यीय पुलिस चौकियां बंद करने का फैसला लिया है। राजस्थान, मध्यप्रदेश औऱ महाराष्ट्र की सीमाओं पर अब कोई चौकी नहीं होगी, बल्कि पुलिस कानून-व्यवस्था ही संभालेगी।

मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस को राज्य की कानून-व्यवस्था के रख-रखाव के लिए स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। डीजीपी शिवानंद झा ने अफसरों की इस आदेश का पालन का करने का निर्देश जारी किया हैं। जिसके बाद से अब संबंधित जिलों में जिला पुलिस प्रमुखों ने पुलिस चौकियां हटाने का काम शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें...पाकिस्तान दाग रहा दनादन गोलियां: सेना न करती ऐसा तो दहल जाता कश्मीर

चेक पोस्ट हटाए जाने पर उठे ये सवाल

मुंबई में 26/11 के आंतकी हमले के वक्त आतंकवादी समुद्री सीमा से मुबई में दाखिल हुए थे, ऐसे में समुद्र सीमा चौकी को भी हटाया गया है।

आतंकी हमले की आशंका के वक्त हमेशा चेकपोस्ट पर ही बड़े पैमाने पर चेकिंग और सुरक्षाकर्मी को तैनात किया जाता है, ऐसे में अगर चेकपोस्ट हट जाती है, तो आंतकी बिना किसी डर के राज्य में प्रवेश कर सकता है।

एक राज्य से दूसरे राज्य में गुनहगार बिना किसी डर और रोक-टोक घुसपैठ कर पाएंगे, उन्हें रोकने में इन सीमा चौकियों की अहम भूमिका रहती है।

ये भी पढ़ें...तो आप ही देख लो! सोशल मीडिया पर पाकिस्तान फैला रहा झूठ, सेना ने किया खंडन

पुलिस पदों से हटाए कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था का काम सौंपा जाए

एक समय था, जब इन पुलिस चौकियों पर आतंकवादी हमलों के इनपुट के बीच अतिरिक्त बल रखा गया था, लेकिन अब इन पुलिस को हटा दिया गया है।

राज्य के पुलिस प्रमुख ने यह भी आदेश दिया है कि पुलिस पदों से हटाए गए पुलिस कर्मचारियों को राज्य की कानून-व्यवस्था का काम सौंपा जाए।

गुजरात के अन्य राज्यों को जोड़ने वाली 16 चेकपोस्ट को बंद करने का फैसला करने के बाद आरटीओ कार्यालय अपना काम किया। अब राज्य पुलिस प्रमुख के आदेशों के कारण, अंतर-राज्य की सीमाओं ने पुलिस चौकियों को भी बंद किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...सेना को बड़ी कामयाबी: हिल गया पाकिस्तान, मारे गए ये खूंखार आतंकवादी और सैनिक

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!