×

विकास दुबे की गिरफ्तारी से लेकर मारे जाने तक जानें 24 घंटे में क्या-क्या हुआ

कानपुर का कुख्यात अपराधी और आठ पुलिसवालों का हत्यारा विकास दुबे सुबह एनकाउंटर में मारा गया। उज्जैन से यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को कानपुर....

Newstrack
Published on: 10 July 2020 3:31 AM GMT
विकास दुबे की गिरफ्तारी से लेकर मारे जाने तक जानें 24 घंटे में क्या-क्या हुआ
X

लखनऊ: कानपुर का कुख्यात अपराधी और आठ पुलिसवालों का हत्यारा विकास दुबे सुबह एनकाउंटर में मारा गया। उज्जैन से यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को कानपुर ला रही थी। जिस गाड़ी में उसे लाया जा रहा था उसका एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान विकास ने भागने की कोशिश की, तो पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। और हत्यारा विकास दुबे मारा गया।

ये भी पढ़ें: ‘गैंग्स ऑफ चौबेपुर’ का खात्मा, एनकाउंटर में STF ने विकास दुबे को ऐसे किया ढेर

उज्जैन पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि विकास दुबे की तलाश हफ्ते भर से की जा रही थी, लेकिन पुलिस को धोखा दे कर खुलेआम इधर-उधर घूमता रहा। गुरुवार की सुबह अचानक वो उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर मिला, जहां से उज्जैन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकडे जाने के 24 घंटे के अंदर ही अपराधी विकास दुबे के मारे जाने की खबर है। तो चलिए आपको बताते हैं कि विकास दुबे के पकडे जाने से मारे जाने तक क्या-क्या हुआ?

ये भी पढ़ें: Amazon के मोबाइल पैकेट में बम: डिलीवरी बॉय ने दी सूचना, पुलिस-सेना तक हड़कंप

पिछले 24 घंटे के अंदर क्या-क्या हुआ ??

1- कानपुर के कुख्यात अपराधी विकास दुबे को यूपी पुलिस यूपी समेत देश की तमाम राज्यों में तलाश रही थी, लेकिन वो मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल के मंदिर में मिला।

2- इसी दौरान किसी दुकानदार ने विकास दुबे को पहचाना, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी को सूचना दी गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को बुलाया गया। खबरें ये भी आ रही हैं कि उसने खुद ही चिल्ला कर बताया कि मैं विकास हूं, कानपुर वाला विकास जिसके बाद वो पकड़ में आया।

3- ऐसी ख़बरें आ रही हैं कि जब मोस्ट वांटेड गैंगस्टर को पुलिस ले जा रही थी, तब भी वो जोर जोर से चिल्ला रहा था कि मैं विकास दुबे हूं..कानपुर वाला।

4- गुरुवार की शाम खूनी विकास दुबे को मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश लाने की प्रक्रिया शुरू हुई। यूपी एसटीएफ की टीम उसे कानपुर लेकर रवाना हुई।

5- शुक्रवार सुबह यानी आज STF के काफिले के एक्सीडेंट की खबर आई। इसी दौरान विकास दुबे भागने की कोशिश करने लगा और एनकाउंटर में मारा गया।

ये भी पढ़ें: विकास दुबे मारा गया: UP STF के साथ हादसा, भागने की फिराक में हुआ एनकाउंटर

यूपी बंद: योगी सरकार का फैसला, कल से इतने दिनों का लॉकडाउन

अस्पताल का औचक निरीक्षण: दिखा ऐसा नजारा, भड़क गए कमिश्नर

सपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना गाइडलाइन की उड़ाई धज्जियां, घंटे भर तक किया ये काम

Newstrack

Newstrack

Next Story