×

मौसम विभाग का अलर्ट: इन राज्यों में होगी बारिश और बर्फबारी, ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू कश्मीर , गिलगित, बल्तिस्तान, मुज़फ्फ़राबाद और लद्दाख के कुछ इलाकों में बारिश और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

Newstrack
Published on: 30 Oct 2020 2:49 AM GMT
मौसम विभाग का अलर्ट: इन राज्यों में होगी बारिश और बर्फबारी, ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड
X
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। अक्टूबर महीने के आखिरी हफ्तों में ही दिल्ली में तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है।

नई दिल्ली: देश से दक्षिण पश्चिम मॉनसून की लगभग विदाई हो चुकी है। लेकिन अभी भी कई राज्यों में कम दवाब के चलते रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि देश के कई राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी में बादल बरस सकते हैं। इसके अलावा मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नगालैंड में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू कश्मीर , गिलगित, बल्तिस्तान, मुज़फ्फ़राबाद और लद्दाख के कुछ इलाकों में बारिश और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। बता दें कि गुरुवार को तमिनलाडु के चेन्नई, अंडमान निकोबार के लॉन्ग आईलैंड, पोर्ट ब्लेयर, कार निकोबार और महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बारिश हुई थी।

चेन्नई में बारिश में बारिश से आफत

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में गुरुवार सुबह भारी बारिश हुई थी, जिसके कारण शहर के कई इलाकों जलमग्न हो गए और सड़कें पानी में डूब गईं। बुधवार रात शुरू हुई बारिश के कारण गुरुवार सुबह तक होती रही है। इस बेमौसम बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के श्रमिकों शहर में सड़कों और इलाकों में भरे पानी को काफी मशक्कत के बाद निकाला।

Snowfall

ये भी पढ़ें...सात सीटों पर 15 दागीः हत्‍या व बलात्‍कार के आरोपितों को चुनने की मजबूरी

दिल्ली में टूटा 26 वर्षों का रिकॉर्ड

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। अक्टूबर महीने के आखिरी हफ्तों में ही दिल्ली में तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह पिछले 26 सालों में अक्टूबर महीने में सबसे कम है। भारतीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया है कि साल के इस समय में सामान्य न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस रहता है।

ये भी पढ़ें...भारत इस देश के साथ: आतंकी हमलों का हुआ शिकार, पीएम मोदी ने किया बड़ा एलान

मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पहले वर्ष 1994 में दिल्ली में इतना कम तापमान दर्ज हुआ था। मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो आखिरी बार 31 अक्टूबर, 1994 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें...फ्रांसीसी दूतावास पर हमला: मचा कोहराम, हमलावर का सऊदी अरब से कनेक्शन

श्रीवास्तव ने बाताय कि अक्टूबर महीने में सर्वकालिक न्यूनतम तापमान(9.4 डिग्री सेल्सियस) 31 अक्टूबर, 1937 में दर्ज हुआ था। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक का कहना है कि इस साल इतना कम न्यूनतम तापमान होने की वजह आसमान में बादलों का नहीं छाए रहना है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story