×

मूसलाधार बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, बाढ़ का खतरा

पूर्वोत्तर राज्यों में इस समय भी घने बादलों का जमावड़ा है। मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा समेत कई इलाकों में पहले से ही बारिश शुरू हो गई है। आने वाले 48 घंटों तक निम्न दबाव का प्रभाव भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर रहेगा।

Newstrack
Published on: 2 Nov 2020 2:44 PM GMT
मूसलाधार बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, बाढ़ का खतरा
X
पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में बेमौसम बारिश की संभावना है। बारिश की वजह से अचानक बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। आने वाले 48 घंटों तक निम्न दबाव का प्रभाव रहेगा।

लखनऊ: नवंबर का महीना शुरू हो गया है। इसके साथ ही ठंडक बढ़ गई है। हालांकि इस बीच कई राज्यों में मौसम के करवट लेने की संभावना है। यहां पर भारी बारिश हो सकती है। मध्य भारत में मौसम ठीक है और ठंड़ की शुरुआत हो चुकी है। लेकिव पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों में बेमौसम बारिश की संभावना है। बैमौसम बारिश की वजह से अचानक बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

पूर्वोत्तर भारत के साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी बादलों का जमावड़ा रहेगा। इसके साथ ही गरजना और हवाओं के साथ आने वाले 24 से 36 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना भी है। बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। वर्तमान समय में यह सिस्टम उत्तर पूर्वी और इससे सटे उत्तरी मध्य बंगाल की खाड़ी पर मौजूद है। अगले 48 घंटों में यह सिस्टम बांग्लादेश को पार करेगा और पूर्वोत्तर भारत को भी इस प्रभावित करेगा।

इन राज्यों में होगी अधिक बारिश

पूर्वोत्तर राज्यों में इस समय भी घने बादलों का जमावड़ा है। मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा समेत कई इलाकों में पहले से ही बारिश शुरू हो गई है। आने वाले 48 घंटों तक निम्न दबाव का प्रभाव भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर रहेगा। इसके कारण मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, असम और अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

Heavy Rain

ये भी पढ़ें...आया नया अलर्टः अभी खत्म नहीं हुआ है कोरोना, डेंगू से भी बचें

इसके अलावा बारिश के साथ गरजना, बिजली गिरने और तेज हवा चल सकती है। मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में भारी बारिश होने के कारण कुछ स्थानों पर अचानक बाढ़ आ सकती है। कुछ इलाकों में जलभराव की भी हो सकता है। पूर्वोत्तर भारत के साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी बादल छाए रहेंगे। इन इलाकों के तटों से सटे बंगाल की खाड़ी में हलचल अधिक रहेगी। इसके कारण मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें...पीवी सिंधु पर बड़ी खबरः ट्वीटर पर लिखा ‘I RETIRE’, प्रशंसक बेचैन

बारिश ने कई राज्यों में मचाई थी तबाही

गौरतलब है कि इससे पहले बेमौसम बारिश ने तेलंगाना, आंध्र पदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भारी तबाही मचाई थी। भारी वजह की वजह से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कई लोगों की मौत हो गई थी। सबसे अधिक तबाही हैदारबाद में मची थी।

ये भी पढ़ें...विश्वविद्यालय में भीषण आतंकी हमला: छात्रों समेत 25 की मौत, सेना ने खाई ये कसम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story