×

मूसलाधार बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में 5 दिन जमकर बरसेंगे बादल, पड़ेगी भीषण ठंड

मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगले पांच दिनों तक तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, मध्‍य महाराष्‍ट्र, कोंकण और गोवा में भारी बारिश होगी। चक्रवात निवान के गुजरने के बाद भी भारत के दक्षिणी इलाकों में इसका असर दिख रहा है।

Newstrack
Published on: 15 Dec 2020 6:38 AM GMT
मूसलाधार बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में 5 दिन जमकर बरसेंगे बादल, पड़ेगी भीषण ठंड
X
मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले पांच दिन में उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में घने कोहरा और कंपाने वाली ठंड पड़ेगी।

नई दिल्‍ली: देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अब इस बीच देश के कई इलाकों में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले पांच दिन में उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में घने कोहरा और कंपाने वाली ठंड पड़ेगी। जबकि दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश होगी।

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले 3 दिनों में उत्‍तर पूर्वी राज्‍यों में न्‍यूनतम पारा 3 से 5 डिग्री तक गिरेगा जबकि मध्‍य और पूर्वी भारत में भी न्‍यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगले पांच दिनों तक तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, मध्‍य महाराष्‍ट्र, कोंकण और गोवा में भारी बारिश होगी। चक्रवात निवान के गुजरने के बाद भी भारत के दक्षिणी इलाकों में इसका असर दिख रहा है।

ये भी पढ़ें...ऑनलाइन क्लास बंद: 1400 स्कूलों ने लिया बड़ा फैसला, ये है बड़ी वजह

विभाग की तरफ से कहा गया है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्‍ली में भयानक ठंड पड़ेगी, तो वहीं जम्‍मू, हिमाचल, उत्तर पश्चिम राजस्‍थान और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में भी मौसम के ऐसे ही बनें रहेंगे। उत्‍तराखंड, पश्चिमी राजस्‍थान, पश्चिमी मध्‍य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा रहेगा।

Heavy Rain And Cold

ये भी पढ़ें...सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी: सैलरी पर आई ये बड़ी खबर, लोगों में खुशी की लहर

बिहार में भी होगी बारिश

बिहार में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। राज्य में घने कोहरे के साथ ही कंपान वाली ठंड पड़ रही है। इस बीच बिहार के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे नें बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों के दौरान बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम गति की बारिश होने की संभवान है। बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय है जिसके कारण बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश के बाद बिहार में ठंड और बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें...जुर्माना आज से: इस नियम का पालन करें शुरु, वरना ट्रैफिक पुलिस करेगी हालत खराब

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

मौसम में बदलाव के कारण देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो सकती है। इस बर्फबारी के बाद ठंड और बढ़ेगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story