×

इन राज्यों में पड़ेगी भीषण ठंड, यहां 3 दिन होगी भारी बारिश, अलर्ट हुआ जारी

मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों से मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण उत्तर भारत में तापमान और गिर गया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।

Dharmendra kumar
Published on: 17 Jan 2021 3:32 AM GMT
इन राज्यों में पड़ेगी भीषण ठंड, यहां 3 दिन होगी भारी बारिश, अलर्ट हुआ जारी
X
दिल्ली में लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। तो वहीं दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्व मॉनसून के चलते कई राज्यों में आने 3-4 दिनों तक बारिश हो सकती है।

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में कड़ाके ठंड पड़ रही है, तो वहीं कई इलाकों में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त है। उत्तर भारत के लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं जिसकी वजह से आने वाले दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है।

पहाड़ों पर बर्फबारी में थोड़ी कमी हुई है, लेकिन मैदानी इलाकों को शीतलहर ने अपनी चपेट में ले लिया है। दिल्ली में बीते कई दिनों से लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। तो वहीं दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्व मॉनसून के चलते कई राज्यों में आने 3-4 दिनों तक बारिश हो सकती है।

ठंड से बिहार और उत्तर प्रदेश में लोगों की हालत खराब है। मौसम विभाग ने बताया है 20 जनवरी तक ठंड का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि 20 जनवरी तक बिहार के कई इलाकों में शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री और अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

ये भी पढ़ें...हिमाचल में आज पंचायत चुनाव शुरू, कोरोना संक्रमित भी करेंगे मतदान

उत्तर भारत में चल रही शीतलहर

मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों से मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण उत्तर भारत में तापमान और गिर गया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में घना कोहरा पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि इन इलाकों में अगले 3-4 दिनों तक कोहरा पड़ सकता है।

Heavy Rain

ये भी पढ़ें...बीच रास्ते जली बस: करंट की चपेट में आकर लगी आग, 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत

इन राज्यों में होगी भीषण बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले 2 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल, केरल और माहे और लक्षद्वीप क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी देखी जा सकती है।

ये भी पढ़ें...देर रात थर्राए पहाड़: बर्फबारी के साथ भूकंप के झटके, सबकी हालत हुई खराब

यूपी के 40 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया है कि 24 घंटे तक यूपी के 20 जिलों में दिन के तापमान में बेहद गिरावट होने की संभावना है और ठिठुरन बढ़ेगी। पश्चिमी यूपी से लेकर तराई और पूर्वांचल के जिले शामिल हैं। विभाग की तरफ से अलीगढ़, आगरा, हमीरपुर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, बरेली, बहराइच, श्रावस्ती, हरदोई, गोण्डा, बस्ती, संत कबीरनगर, गोरखपुर, कानपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, वाराणसी और सोनभद्र में अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रात का तापमान में बहुत अधिक गिरावट होगी। तो वहीं मौसम विभाग ने 40 जिलों में बेहद घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें अवध क्षेत्र, पूर्वांचल, तराई, पश्चिमी यूपी और एनसीआर के जिले शामिल हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story