×

Weather Alert: इस दिन तक चलेंगी बर्फीली हवाएं, IMD ने बताया- कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि 20 दिसंबर से मौसम की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगी। इसके बाद तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक को लेकर आईएमडी प्रमुख ने कहा कि AQI मध्यम और खराब श्रेणी के बीच दर्ज हो रहा है, क्योंकि हवा की गति अच्छी है।

Newstrack
Published on: 17 Dec 2020 2:32 PM GMT
Weather Alert: इस दिन तक चलेंगी बर्फीली हवाएं, IMD ने बताया- कैसा रहेगा मौसम
X
देश के कई इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवाएं की वजह से आधा भारत ठंड से कांप रहा है। उत्तर भारत में लगातार तापमान गिरता जा रहा है।

नई दिल्ली: देश के कई इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवाएं की वजह से आधा भारत ठंड से कांप रहा है। उत्तर भारत में लगातार तापमान गिरता जा रहा है। सुबह में कोहरा पड़ रहा और दिन में शीत लहर चल रही है। इसकी वजह से धूप निकलने के बाद भी लोग ठंड कांप रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 18 दिसंबर तक उत्तर भारत में सर्द हवाएं चलेंगी।

20 दिसंबर के बाद होगा मौसम में बदलाव

मौसम विभाग ने बताया कि 20 दिसंबर से मौसम की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगी। इसके बाद तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक को लेकर आईएमडी प्रमुख ने कहा कि AQI मध्यम और खराब श्रेणी के बीच दर्ज हो रहा है, क्योंकि हवा की गति अच्छी है, इसलिए अगले तीन दिनों तक इसी श्रेणी में रहने की संभावना है। अभी हवा की गुणवत्ता में और सुधार हो सकता है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। आईएमडी ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों, पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ में आने वाले दिनों अत्यधिक ठंड पड़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...IPS अधिकारियों पर केंद्र और ममता के बीच सीधा टकराव, जानिए पूरा मामला

Cold

कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे

कश्मीर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से और नीचे गिर गया। कल श्रीनगर घाटी में सबसे सर्द रात रही। कश्मीर में रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

ये भी पढ़ें...6 घंटे में आतंकी हमले: दहशत में कश्मीर के लोग, आगे आतंकियों की नई साजिश

इन राज्यों में बारिश

इसके अलावा मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल तमिलनाडु, पुड्डुचेरी के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें...हिली TMC की नींव: शाह दौरे से पहले मची भगदड़, ममता सरकार में इस्तीफों की झड़ी

यूपी में बारिश

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। इसके साथ ही राज्य के पश्चिमी इलाकों के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहा है। ठंड हवाओं ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते आने वाले दिनों में और ठंड पड़ने की संभावना है। आशंका जताई जा रही है कि दिन भी कोहरा छाया रह सकता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story