×

अलर्ट जारी: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, गंगा-यमुना में बाढ़, मचेगी तबाही

देश के अलग-अलग राज्यों और इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है।

Shreya
Published on: 14 July 2020 7:31 AM GMT
अलर्ट जारी: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, गंगा-यमुना में बाढ़, मचेगी तबाही
X

नई दिल्ली: देश के अलग-अलग राज्यों और इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। असम, बिहार में तो नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं लगातार झमाझम हो रही बारिश से गंगा और यमुना का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। प्रयागराज में बीते तीन दिनों से लगातार गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। जिसके बाद घाटों पर रहने वाले तीर्थ पुरोहितों, नाविकों और श्रद्धालुओं को अलर्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में रोक से परेशान हुए दुनिया भर के छात्र, क्या भारत को मिलेगा फायदा

24 घंटे में इतना बढ़ा गंगा और यमुना का जलस्तर

साथ ही सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए बाढ़ नियंत्रण कक्ष से 24 घंटे लगातार गंगा और यमुना नदियों के बढ़ रहे जल स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। हालांकि अभी गंगा और यमुना दोनों नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। बीते 24 घंटे में गंगा नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर, जबकि यमुना नदी का जलस्तर 16 सेंटीमीटर बढ़ा है। उत्तराखंड में हो रही बारिश और टिहरी व नरौरा बाधों से छोड़े जा रहे पानी की वजह से भी गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा। वहीं केन, बेतवा और चम्बल नदियों का पानी छोड़े जाने से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: आबकारी विभाग को मिली बड़ी कामयाबी, पकड़ी 1.65 लाख लीटर अवैध शराब

24 घंटों में यहां पर हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में गुजरात, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मुंबई में 16 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है, इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों में मानसून की रफ्तार सामान्य है, यहां पर मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।वहीं हिमाचल में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: पायलट के इनकार के बाद भी पार्टी में लेने के लिए क्यों लालायित है बीजेपी, यहां जानें

राजधानी दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं, ऐसे में दिल्ली वासियों को बारिश के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश की संभावना बहुत कम है। दिल्ली में नमी का स्तर 87 प्रतिशत तक पहुंचने क चलते लोग उमस के चलते परेशान हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: फिर पलटा WHO, कहा- बिना लक्षण वाले मरीजों से भी फैलता है कोरोना

असम में बाढ़ से मचा हाहाकार

बता दें कि असम में बाढ़ से तबाही जारी है। पूरे राज्य में बाढ़ ने हाहाकार मचा रखा है। सोमवार को भी यहां पर भारी बारिश हुई, इस दौरान छह लोगों की मौत हो गई। वहीं प्रदेश में करीब 22 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। हालांकि मौसम विभाग ने असम के लिए एक राहत भरी खबर दी है। विभाग का कहना है कि मानसून ने अपना रास्ता अब बदला है और वो अब तेजी से दक्षिण की तरफ बढ़ रहा है। इस बदलाव के चलते पूर्वोत्तर भारत में बारिश में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने ऐसी खबरों को बताया फर्जी, बंगला खाली करने पर दिया ये बयान

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story