×

मौसम विभाग का अलर्ट: आसमान से निकलेगी अब आग, बढ़ेगी गर्मी

मई खत्म होने को है और इसी के साथ गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दो- तीन दिनों में गर्मी अभी और बढ़ेगी। दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, जयपुर, गुरुग्राम के साथ-साथ देश के कई बड़े शहरों में आसमान आग उगल रहा है।

Shreya
Published on: 26 May 2020 7:25 AM GMT
मौसम विभाग का अलर्ट: आसमान से निकलेगी अब आग, बढ़ेगी गर्मी
X

नई दिल्ली: मई खत्म होने को है और इसी के साथ गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दो- तीन दिनों में गर्मी अभी और बढ़ेगी। दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, जयपुर, गुरुग्राम के साथ-साथ देश के कई बड़े शहरों में आसमान आग उगल रहा है। मंगलवार को भी इन शहरों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहने की आशंका जताई गई है।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में अभी और बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के कई हिस्सों में पारा अभी और बढ़ने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई शहरों के लिए 26 मई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान लोगों को गर्मी के साथ-साथ लू का प्रकोप भी झेलना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: ऐसे देखें रिजल्ट: इंटरनेट डाउन होने पर जान सकते हैं परिणाम, सिर्फ इतना करना होगा

IMD लोगों को घर से बाहर ना निकलने की दी सलाह

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। कहीं-कहीं तो तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तक दर्ज किया गया है। IMD द्वारा लोगों को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक घरों से ना निकलने की सलाह के साथ रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस समय तक लू का प्रकोप अपने चरम पर होगा।

राजस्थान और दिल्ली में इतना रहा तापमान

बता दें कि राजस्थान के चूरू में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन में अक्षय कुमार ने आर बाल्की के साथ की शूटिंग, सामने आई तस्वीरें

पंजाब और हरियाणा भी भीषण गर्मी के चपेट में

वहीं पंजाब और हरियाणा में भी भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। हरियाणा के हिसार में 45 डिग्री सेल्सियस जबकि भिवानी में 43.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं करनाल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। पंजाब में पटियाला में सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ, जो 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अमृतसर और लुधियाना में तापमान क्रमश: 42.8 और 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

दो- तीन दिनों में गर्मी और बढ़ेगी

ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दो- तीन दिनों में गर्मी अभी और बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के कई हिस्सों में पारा अभी और बढ़ने के आसार हैं। साथ ही उत्तर भारत समेत विदर्भ में कुछ हिस्सों में लू चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों में पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार और झारखंड में कई इलाकों पर लू चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: क्या महाराष्ट्र में कोरोना की वजह से गिरने वाली है उद्धव सरकार, यहां जानें

2 दिनों में दर्ज किया गया उच्चतम तापमान

रिजनल स्पेशलाइज्ड मेट्रोलॉजिकल सेंटर के प्रमुख राजेंद्र कुमार जेनामनी ने बताया कि भारत में पिछले 2 दिनों में इस साल का उच्चतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि हीट वेव 28 मई से कम होना शुरू हो जाएगी क्योंकि देश के उत्तरी हिस्सों में तेज हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी।

29 मई से बारिश होने के हैं आसार

वहीं 29 मई से बारिश होने के आसार हैं। साथ ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दक्षिण पश्चिम मानसून 1 जून से 5 जून के बीच केरल के तट पर पहुंचेगा। वहीं 15 जून से 20 जून के बीच इसके मुंबई पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच केरल में खुले स्कूल, परीक्षा देने पहुंचे लाखों छात्र, लेकिन ये है जरूरी

दिल्ली में दो दिनों से चल रही है लू

राजेंद्र कुमार जेनामनी ने बताया कि दिल्ली में दो दिनों से लू चल रही है। साथ ही अबी दिल्ली के सभी हिस्सों में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। भारत में राजस्थान, चूरू और पिलानी में देश का सर्वाधिक तापमान 47.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

अगले पांच दिनों में चलेंगी गर्म हवाएं

मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, आने वाले पांच दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना के कुछ इलाकों में लू (गर्म हवाएं) चलेंगी।

यह भी पढ़ें: क्या महाराष्ट्र में कोरोना की वजह से गिरने वाली है उद्धव सरकार, यहां जानें

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story