×

चाय-पकौड़े के साथ लें झमाझम बारिश का मजा, जानें अगले 24 घंटे के मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश शुरु हो गई है। वहीं, 24 जून के बाद देश को कुछ राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी क्षेत्र से आ रही दक्षिणी पूर्वी, दखिनी पश्चिमी  नमी वाली हवाएं का मिलन इस इलाके में हो रहा वहीं

suman
Published on: 24 Jun 2020 1:23 AM GMT
चाय-पकौड़े के साथ लें झमाझम बारिश का मजा, जानें अगले 24 घंटे के मौसम का मिजाज
X

लखनऊ: मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश शुरु हो गई है। वहीं, 24 जून के बाद देश को कुछ राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी क्षेत्र से आ रही दक्षिणी पूर्वी, दखिनी पश्चिमी नमी वाली हवाएं का मिलन इस इलाके में हो रहा वहीं ट्रफ लाइन का पूर्वी हिस्सा भी धीरे धीरे उतर की ओर शिफ्ट हो रहा है। इसलिए ऐसी परिस्थितियां बन रही हैं।

यह पढ़ें...अब खादी को मार्डन लुक देने के लिए सरकार कर रही ये काम

मौसम विभाग के अनुसार, अभी पंजाब से लेकर हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश झारखंड और ओडिशा के तत्व किए तटवर्ती इलाकों से होकर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास बनी चक्रवाती स्थिति अब कमजोर हो गई है।

छाए रहेंगे बादल

यूपी, बिहार, राजस्थान गुजरात हरियाणा समेत दिल्ली के आसपा बादल छाए रहने के आसार है और हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के साथ आंशिक बूंदाबांदी की संभावना है।

मानसून कमजोर

देश में दक्षिण-पश्चिमी मानसून फिलहाल कुछ राज्यों में काफी कमजोर पड़ गया है। बुधवार को भी में इसी तरह की स्थिति बने रहने की उम्मीद है।

आज गरज के साथ बौछारें

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून गुजरात के अहमदाबाद, पंजाब, राजस्थान से गुजर रहा है। उन इलाके में फिलहाल अच्छी बारिश हो रही है। बुधवार को राज्य के कुछ इलाकों में बादलों के गर्जन और बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है। खासकर मध्य बिहार में अच्छी बारिश की संभावना है।

यह पढ़ें...राशिफल 24 जून: संबंधों में आएगा दरार या इन राशियों को मिलेगा प्यार, जानें…

देश भर में मौसमी हालात आज के

ओडिशा और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। एक पंजाब से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तरी ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भागों तक बनी हुई है। अरब सागर के पश्चिमी-मध्य और इससे सटे उत्तर-पश्चिमी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। गुजरात और इससे सटे भागों पर पर भी एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है।

बीते 24 घंटों के दौरान केरल और कोंकण व गोवा में सामान्य मॉनसून का प्रदर्शन जारी रहा। तटीय कर्नाटक, गोवा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह पर मॉनसून सक्रिय रहा और भारी बारिश दर्ज की गई।

यह पढ़ें...शहीद जवान का किया गया अंतिम संस्‍कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई

अगले 24 घंटों में मौसम

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उत्तर-पूर्वी बिहार, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दक्षिणी कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इन भागों में एक-दो स्थानों पर तेज़ वर्षा हो सकती है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही एक-दो स्थानों पर गर्जना के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

suman

suman

Next Story