×

तूफान से तबाही: मौसम ने ली जोर की करवट, जारी हुई चक्रवाती चेतावनी

मौसम ने तेजी से करवट लेते हुए अपना रूख ही मोड़ लिया है। आज बीते दिनों की अपेक्षा तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसे में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से गहरे दबाव में बदल गया।

Newstrack
Published on: 13 Oct 2020 5:56 AM GMT
तूफान से तबाही: मौसम ने ली जोर की करवट, जारी हुई चक्रवाती चेतावनी
X
मौसम ने तेजी से करवट लेते हुए अपना रूख ही मोड़ लिया है। आज बीते दिनों की अपेक्षा तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है।

नई दिल्ली। मौसम ने तेजी से करवट लेते हुए अपना रूख ही मोड़ लिया है। आज बीते दिनों की अपेक्षा तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसे में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से गहरे दबाव में बदल गया। इसके साथ ही मंगलवार सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों नरसापुर और विशाखापत्तनम से गुजरने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी मुहैया कराई है।

ये भी पढ़ें… धान के बाजार भाव को लेकर प्रियंका की चेतावनी, सही दाम दिलाएं योगी वरना करेंगे आंदोलन

बहुत भारी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की तरफ से चक्रवात चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इसके प्रभाव के चलते मंगलवार को तेलंगाना में बहुत भारी बारिश की संभावना है।

ऐसे में कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र एवं मराठवाड़ा के दूरस्थ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि उत्तरी आंध्र प्रदेश, दक्षिणी ओडिशा और विदर्भ के दूर-दराज क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है।

HEAVY RAIN ALERT फोटो(सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें…धमाके में उड़ा घर: कोलकाता में मची अफरा-तफरी, दहशत में कांप उठे लोग

बंगाल की खाड़ी में कल बना कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा, बंगाल की खाड़ी में कल बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया। इसके 13 अक्तूबर की सुबह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

इस बीच 55-65 किलोमीटर प्रतिघंटा की अधिकतम रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जो बढ़कर 75 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती हैं।

ये भी पढ़ें…एक्शन में CM योगी: महिला सुरक्षा पर अहम बैठक, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना

जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार शाम से ही बंगाल की खाड़ी, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

आगे उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम तक आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में समुद्र में हालात पहले से खराब रहेंगे। इन हालातों में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें…बिहार चुनाव: बागी तेवर दिखाने वालों पर भाजपा सख्त, नौ को दिखाया बाहर का रास्ता

ये भी पढ़ें…लंदन- कोरोना को देखते हुए ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने त्रि-स्तरीय प्रतिबंधों की घोषणा की

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story