×

मौसम विभाग का अलर्ट जारी, कई राज्यों में बाढ़ और भारी बारिश कर रही तांडव

हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। यहां भारी बारिश और बाढ़ की वजह से मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है। ब्यास नदी में भी पानी का जलस्तर खरे के निशान से ऊपर आ गया है।

Manali Rastogi
Published on: 18 Aug 2019 3:52 AM GMT
मौसम विभाग का अलर्ट जारी, कई राज्यों में बाढ़ और भारी बारिश कर रही तांडव
X

नई दिल्ली: बाढ़ और भारी बारिश का कहर देश में अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। केरल, कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत देश के 9 राज्य भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में हैं। यही नहीं, बारिश की वजह से पहाड़ी राज्यों में कई जगह भूस्खलन हो रहा है। इसके अलावा कई हाईवे भी लैंडस्लाइड और बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान: राजधानी काबुल में हुआ बड़ा धमाका, 40 की मौत, 100 घायल

वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, गुजरात, कर्नाटक में आज भी भारी बारिश होने की संभावना है। बाढ़ से अधिकतर राज्य प्रभावित हैं।

यह भी पढ़ें: कांप उठा पाकिस्तान: भारत का बस एक वार, बैठी हाई प्रोफाइल बैठक

हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। यहां भारी बारिश और बाढ़ की वजह से मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है। ब्यास नदी में भी पानी का जलस्तर खरे के निशान से ऊपर आ गया है। यहां पिछले 24 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली एम्स में आग का तांडव, इमरजेंसी वार्ड हुआ बंद, दमकल की 40 गाड़ियां मौजूद

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story