×

यूपी समेत इन राज्यों के मौसम का जानें हाल, कहीं हुई बर्फबारी तो कहीं खिली धूप

रविवार को ठंडी हवा चलने के कारण पूरे उत्तर भारत में सर्दी काफी बढ़ गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश जैसे कई राज्यों में तापमान शून्य से भी नीचे दर्ज किया गया है।

Shreya
Published on: 2 Dec 2019 4:58 AM GMT
यूपी समेत इन राज्यों के मौसम का जानें हाल, कहीं हुई बर्फबारी तो कहीं खिली धूप
X
यूपी समेत इन राज्यों के मौसम का जानें हाल, कहीं हुई बर्फबारी तो कहीं खिली धूप

नई दिल्ली: रविवार को ठंडी हवा चलने के कारण पूरे उत्तर भारत में सर्दी काफी बढ़ गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश जैसे कई राज्यों में तापमान शून्य से भी नीचे दर्ज किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में भी तापमान में गिरावट देखी गई, यहां पर न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं लेह शहर में सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी रात रही, यहां पर न्यूनतम तापमान शून्य के नीच 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता करें श्रीनगर की तो यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू में 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा तापतमान

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग का प्रसिद्ध स्काइ रिसोर्ट में सबसे अधिक ठंड दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं पिछले हफ्ते यहां पर कई फुट तक बर्फबारी हुई थी। इसके अलावा जम्मू का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पांच दिनों तक लगातार हिमपात के बाद आज घाटी में धूप दिखी।

यह भी पढ़ें: जनता पर महंगाई की मार, LPG सिलिंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमत

बर्फबारी से रास्ते किए गए बंद

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग तथा मुगल रोड पर फिर से यातायात का परिचालन शुरु करने के प्रयास किये जा रहे हैं। बता दें कि, राष्ट्रीय राजमार्ग एकमात्र ऐसा सड़क है जो लद्दाख और कश्मीर को जोड़ता है। भारी बर्फबारी के बाद 6 नवंबर से मुगल रोड पर यातायात के आवाजाही को बंद कर दिया गया था।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई और यहां का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में आज का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पालम वेधशाला में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। ये सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। मौसंम विभाग के अनुसार, आर्द्रता रविवार को 91 फीसदी से 70 प्रतिशत के बीच रही। वहीं शनिवार को दिल्ली में आसमान में कोहरा छाया रहा और इस दिन दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

AQI 275 हुआ दर्ज

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े के मुताबिक, दिल्ली में सुबह 9 बजे तक एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब श्रेणी में दर्ज किया गया था, जो कि था। दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवाओ और बारिश के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार हुआ था और यह संतोषजनक स्तर पर दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण ने राहुल बजाज को दिया करार जवाब, इस बात की दिलाई याद

हिमाचल प्रदेश में ठंड हवाओं का सितम

बात करें हिमाचल प्रदेश की तो यहां पर विभिन्न इलाकों में रविवार को भी ने अपना सितम जारी रखा। प्रदेश के मनाली, लाहौल-स्पीति एवं किन्नौर जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे माइनस में चला गया, जिससे काफी ठंड पड़ रही है। प्रदेश के मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक, आदिवासी जिले लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग प्रदेश का सबसे अधिक सर्द वाला क्षेत्र बना हुआ है। यहां पर न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, कुफरी में तापमान 3.7 डिग्री, शिमला में तापमान 5.2 डिग्री और डलहौजी का तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पंजाब और हरियाणा में तापमान सामान्य से नीचे

वहीं पंजाब समेत हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसरा, राजधानी चंड़ीगढ़ का तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री कम है। जबकि पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

लखनऊ में तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज

वहीं उत्तर प्रदेश में भी रविवार को कुछ जिलों में मध्यम कोहरा छाया रहा, साथ ही विभिन्न इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर में सबसे अधिक सर्द दर्ज की गई। यहां का तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बरेली में 9.7 डिग्री और बहराईच का तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग में राज्य में अलग-अलग जगहों पर सोमवार को कोहरा छाये रहने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें: भूकंप के झटके से हिला भारत-म्यांमार, रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5

Shreya

Shreya

Next Story