×

नोएडा में जन्मा ऐसा अद्भुत बच्चा, जिसके दर्शन के लिए इकटठा हो रही भीड़

वहीं डॉक्टर ने इसे कंजेनाइटल नॉर्मलिटी बताया और कहा कि ये सिर्फ एक से दो प्रतिशत बच्चों को होती है। इस मामले में किसी बच्चे में बाल ज्यादा होते हैं या फिर कान में कोई प्रॉब्लम या फिर किसी अन्य अंग में दिक्कत होती है।

Shivakant Shukla
Published on: 6 Jun 2023 5:26 PM GMT
नोएडा में जन्मा ऐसा अद्भुत बच्चा, जिसके दर्शन के लिए इकटठा हो रही भीड़
X

नोएडा: देश की राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक अद्भुत बच्चा चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल बच्चे को जन्म से ही दो लिंग हैं। बच्चे के जन्म लेते ही डॉक्टर के साथ पिता भी हैरान रह गए। यह खबर इतनी तेज फैली कि बच्चे को देखने के लिए हॉस्पिटल में भीड़ इकठ्ठा हो गई।

ये भी पढ़ें... जियो, वोडाफोन और एयरटेल: जानें सबसे कम दाम में किसका बेस्ट प्लान

दो लिंग वाले बच्चे ने लिया जन्म

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के दनकौर के प्राइमरी हेल्थ सेंटर पर सोमवार की शाम करीब 4 बजे अलका नाम की महिला ने एक लड़के को जन्म दिया। जन्म के बाद जैसे ही डॉक्टरों ने अनोखे बच्चे को देखा तो हैरान रह गए। धीरे-धीरे बात पूरे अस्पताल में फैल गई। मामले की जानकारी होने के बाद अस्पताल स्टाफ समेत अन्य लोग भी बच्चे को देखने के लिए पहुंचे। इस अद्भुत बच्चे को देखकर सभी दंग रह गए।

ये भी पढ़ें... 30 सितंबर से पहले कर लें ये काम, वरना कूड़े का ढेर हो जायेगा आपका पैन कार्ड

फ़िलहाल हॉस्पिटल में ज्यादा भीड़ जुटने की बजह से जच्चा बच्चा को उसके घर पहुंचा दिया गया है और आरबीएस की टीम को सूचित कर बहुत जल्द ही एमआरआई कराकर बच्चे के इस मांस के टुकड़ें को हटा दिया जाएगा। वहीं बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और मां का दूध भी पी रहा है।

क्या कहते हैं डाक्टर?

वहीं डॉक्टर ने इसे कंजेनाइटल नॉर्मलिटी बताया और कहा कि ये सिर्फ एक से दो प्रतिशत बच्चों को होती है। इस मामले में किसी बच्चे में बाल ज्यादा होते हैं या फिर कान में कोई प्रॉब्लम या फिर किसी अन्य अंग में दिक्कत होती है। डॉक्टरों का कहना है कि इससे कोई परेशानी नहीं होती है।

ये भी पढ़ें... जिन लड़कियों का ये हिस्सा होता हैं बड़ा, उनके पति के जीवन में कभी नहीं आता दुर्भाग्य

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story