×

भक्तों पर ताबड़तोड़ लठियां: घटनाओं से कांपा पश्चिम बंगाल, दुर्गा पूजा में हुआ ऐसा

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के बीच भगदड़ मच गई। दुर्गा मूर्ति विसर्जन में पूजा समिति के कई सदस्यों पर स्थानीय पुलिस ने बीते मंगलवार को लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई लोगों को गंभीर चोटें आई।

Newstrack
Published on: 28 Oct 2020 8:49 AM GMT
भक्तों पर ताबड़तोड़ लठियां: घटनाओं से कांपा पश्चिम बंगाल, दुर्गा पूजा में हुआ ऐसा
X
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के बीच भगदड़ मच गई। दुर्गा मूर्ति विसर्जन में पूजा समिति के कई सदस्यों पर स्थानीय पुलिस ने बीते मंगलवार को लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई लोगों को गंभीर चोटें आई।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के बीच भगदड़ मच गई। दुर्गा मूर्ति विसर्जन में पूजा समिति के कई सदस्यों पर स्थानीय पुलिस ने बीते मंगलवार को लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई लोगों को गंभीर चोटें आई। ऐसे में पुलिस के मुताबिक, पूजा समिति के सदस्य बड़ी तादात में थे और वे कोरोना गाइडलाइन्स का उल्लंघन कर रहे थे। जिसके चलते हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठियां मजबूरी में चलनी पड़ी। लेकिन पुलिस के इस कदम से लोगों में भयंकर आक्रोश है।

ये भी पढ़ें...आसमान में पाकिस्तानी जहर: तेजी से बढ़ता जा रहा भारत की तरफ, बढ़ेगी मुसीबत

ये भी पढ़ें...लखनऊ: बसपा में बगावत, राज्यसभा के प्रत्याशी रामजी गौतम के 5 प्रस्तावकों ने अपना प्रस्ताव वापस लिया

माहौल भगदड़ सा

सूत्रों से सामने आया इसका एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें पुलिस दुर्गा माता की मूर्ति ले जा रहे सदस्यों पर लाठियां फटकारती दिख रही है। वहीं कई लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। पूरे माहौल भगदड़ सा प्रतीत हो रहा है।

दूसरी तरफ कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके में दुर्गा पूजा पंडाल में बुधवार को यानी आज भीषण आग लग गई। इस आग में सुबह करीब 6.30 बजे मां दुर्गा की प्रतिमा और पंडाल सब जलकर राख हो गया।

ये भी पढ़ें...राज्यसभा चुनाव: कैसे होती है वोटिंग, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

ये भी पढ़ें...हार्ट की न लें टेंशन: रोजाना गर्म पानी से नहाना फायदेमंद, हृदय रोगियों को खास सलाह

आज ही प्रतिमा का विसर्जन किया जाना था

बता दें, आज ही यहां मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाना था। लेकिन मूर्ति विसर्जन से पहले ही पूरा पूजा पंडाल जलकर राख हो गया। वहीं आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल की गई गाड़ियां तैनात की गईं।

ऐसे में घटना की जानकारी मिलते ही पश्चिम बंगाल के आग और आपात सेवा विभाग के मंत्री सुजीत बसु मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने वहां स्थिति का जायजा लिया। आगे बसु ने कहा कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस और फॉरेंसिक जांच टीम इसकी जांच कर रही है। साथ ही आज फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच करने वाली है।

ये भी पढ़ें...शुरू हुई युद्ध की तैयारी: इन घातक मिसाइलों से होगा हमला, अब नहीं बचेगा चीन

ये भी पढ़ें...बलात्कारी बना हैवान: 4 साल की मासूम से रेप, मिशन शक्ति हुआ फेल

Newstrack

Newstrack

Next Story