×

मछुआरा हुआ अमीर: हाथ लगी लाखों की लॉटरी, मिली 800 किलो की दुलर्भ मछली

पश्चिम बंगाल के दिघा में एक विशाल काले रंग की मछली पकड़ी गई, जिसका वजन 800 किलोग्राम के करीब है। यह एक बहुत ही दुर्लभ मछली है।

Shreya
Published on: 27 July 2020 9:29 AM GMT
मछुआरा हुआ अमीर: हाथ लगी लाखों की लॉटरी, मिली 800 किलो की दुलर्भ मछली
X
Chilshankar fish

दिघा: पश्चिम बंगाल के दिघा में एक विशाल काले रंग की मछली पकड़ी गई, जिसका वजन 800 किलोग्राम के करीब है। यह एक बहुत ही दुर्लभ मछली है, जो देखने में किसी फ्लाइंग शिप की तरह दिख रही थी। बताया जा रहा है कि इस इलाके में इससे पहले कभी भी ऐसी मछली नहीं दिखाई दी थी। यह मछली बीस लाख रुपये में बिकी है।

ट्रॉलर से पकड़ी गई 780 किलोग्राम की मछली

पश्चिम बंगाल के दिघा में एक ट्रॉलर से 780 किलोग्राम की मछली पकड़ी गई। मछुआरे इस विशाल मछली को पकड़कर काफी खुश दिखाई दिए। इस मछली का नाम चिलशंकर फिश बताया जा रहा है, जो कि एक दुर्लभ है। यह विशाल काले रंग की मछली सोमवार को पकड़ में आई है।

यह भी पढ़ें: मौलाना आजाद पर बवाल: CBI के पूर्व चीफ नागेश्वर राव बने वजह, मचा घमासान

digha rare fish

मछली को देखने के लिए लगी टूरिस्ट की भीड़

वहीं जिस ट्रॉलर से यह मछली पकड़ में आई है, उस ट्रॉलर का मालिक ओडिशा का रहने वाला है। वहीं जब 780 किलोग्राम की यह मछली दिघा में पकड़ी गई तो उसे देखने के लिए उसके आसपास लोकल टूरिस्ट की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं भारी वजह होने के चलते मछली कोई हरकत नहीं कर पा रही थी।

यह भी पढ़ें: शर्मसार हुआ रिश्ता: अपनों ने ही कर डाला ऐसा काम, तड़प-तड़प कर मरा युवक

प्रति किलोग्राम का भाव 2100 रुपये

जब इस विशाल मछली की मार्केट में बोली लगाई गई तो प्रति किलोग्राम का भाव 2100 रुपये लगाया गया। इस तरह ये मछली कुल बीस लाख रुपये में बिकी। मछुआरे को इस मछली को पकड़कने की काफी खुश है। इस मछली को पकड़ना उसके लिए किसी लॉटरी की ही तरह साबित हुआ है।

यह भी पढ़ें: थाने में हाहाकार: स्क्वाएड समेत कई सिपाही कोरोना पॉजिटिव, अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग

तेल और हड्डियों से बनती हैं दवाईयां

मछुआरों का कहना है कि ऐसी बड़ी और दुलर्भ मछली उन्होंने कभी भी नहीं देखा। चिलशंकर फिश के तेल और हड्डियों से दवाई बनाई जाती है। वहीं बाकी का हिस्सा मॉनसून में खाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढ़ें: राफेल की तैनाती: लद्दाख में दिखायेगा अपनी जाबांजी, यहां जानें ये दस खतरनाक बातें

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story