×

वेस्टर्न फूड का सर्वे! 79% भारतीय करतें है पसंद

व्यस्तता के दौर में भारतीयों के खाने को लेकर एक सर्वे सामने आया है। नए सर्व के तहत भारतीयों में नया ट्रेंड सामने आया है। बता दें कि 79 फीसदी भारतीय सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने घर में वेस्टर्न व्यंजनों को बनाते हैं, भारतीय जनमानस में वेस्टर्न फूड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

Harsh Pandey
Published on: 13 Nov 2019 1:08 PM GMT
वेस्टर्न फूड का सर्वे! 79% भारतीय करतें है पसंद
X

नई दिल्ली: व्यस्तता के दौर में भारतीयों के खाने को लेकर एक सर्वे सामने आया है। नए सर्व के तहत भारतीयों में नया ट्रेंड सामने आया है।

बता दें कि 79 फीसदी भारतीय सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने घर में वेस्टर्न व्यंजनों को बनाते हैं, भारतीय जनमानस में वेस्टर्न फूड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

यह भी पढ़ें. रामलला कमाते हैं दिन के ₹1000, सरकार बढ़ा सकती है सैलरी

सर्वे में सामने आया सच...

ग्लोबल मार्केट एंड ओपिनियन रिसर्च इप्सॉस की रिपोर्ट के मुताबिक वेस्टर्न वेजिटेरियन’ रस नया ट्रेंड बनकर सामने आ रहा है। वेस्टर्न फूड अब सिर्फ स्नैक्स की तरह नहीं है बल्कि पूरे भोजन की तरह बनाया जाने लगा है। घर पर बनने वाले वेस्टर्न फूड में इटैलियन सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, इसके बाद कॉन्टिनेंटल, अमेरिकन और मैक्सिकन फूड को भारतीय पसंद करते हैं।

14 शहरों में किया गया सर्वे...

बताया जा रहा है कि यह सर्वे भारत के 14 शहरों में किया गया। शहरी भारतीयों में वेस्टर्नफूड के रुझान को समझने के लिए हाल ही में एक सर्वेक्षण किया गया। द इवॉल्विंग इंडियन पैलेट शीर्षक से जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीयों के बीच वेस्टर्न फूड तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें. जहरीली हवा में जी रहे आप, बचने के लिए करें ये उपाय

सर्वेक्षण...

वेस्टर्न सॉस और स्प्रेड बनाने वाली कंपनी ने यह सर्वेक्षण कराया है। इसमें देश के 14 शहरों के 1000 परिवारों को शामिल किया गया था, जिन्होंने पिछले महीने कम से कम एक बार बाहर बना हुआ वेस्टर्न फूड खाया है और वेस्टर्न सॉस या स्प्रेड के जरिये घर पर वेस्टर्न फूड तैयार किया है।

लोगों ने कहा, आसान हैं वेस्टर्न फूड...

यह भी पढ़ें. दुनिया का पहला केस! मच्छर से नहीं इससे हुआ डेंगू

इसमें शामिल लोगों में से 68 प्रतिशत का कहना है कि पकाने में आसान होने के कारण वे वेस्टर्न फूड को प्राथमिकता देते हैं। वेस्टर्न फूड की श्रेणी में वेस्टर्न सॉस और स्प्रेड्स बहुत तेजी से बढ़ते हुए विकल्प हैं।

इसके साथ ही आपको बता दें कि घर पर बनाए जाने वाले वेस्टर्न फूड में 34 प्रतिशत पूरे भोजन (लंच या डिनर) के रूप में इस्तेमाल होते हैं। सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि शाम के वक्त घर पर बने वेस्टर्न फूड ज्यादा खाए जाते हैं। 30 साल से कम उम्र के लोगों में यह अधिक लोकप्रिय हुआ है।

यह भी पढ़ें. राम मंदिर अभियान के बाद विश्व हिंदू परिषद का अब ये है प्लान

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story